सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों के बाद वायरल हुआ फोटो

एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों के बाद वायरल हुआ फोटो
44 साल की एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस की शादी के लेकर फैंस सोशल मीडिया पर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। हाल ही में भूषण प्रधान ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया और लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 44 साल की एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस की शादी के लेकर फैंस सोशल मीडिया पर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। हाल ही में भूषण प्रधान ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया और लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर अब लोग जानना चाहते हैं कि क्या अनुषा ने सच में गुपचुप सगाई कर ली है और क्या वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं?

भूषण ने शेयर की शादी की तारीख?

अनुषा दांडेकर का नाम पिछले कुछ समय से मराठी एक्टर भूषण प्रधान के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है, हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। भूषण प्रधान द्वारा शेयर की गई फोटो में वो एक लड़की के साथ नजर आ रहे है, लेकिन उस लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। दोनों के हाथों में रिंग दिखाई दे रही है, जिससे सगाई की अटकलें तेज हो गईं।

साथ ही भूषण ने इस पोस्ट के साथ 'इस डेट को सेव करो - 24 जुलाई 2026' भी लिखा, जिसके बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद ये उनकी शादी की तारीख हो सकती है।

यह भी पढ़े -'यह महिलाओं के लिए नए युग की शुरुआत', महिला आरक्षण बिल पर कंगना रनौत का बड़ा बयान

सोशल मीडिया पर मिल रही बधाईंया

इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाइयां देने लगे हैं, लेकिन अब तक दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन भी हो सकता है और कई फैंस इसे उनके रिश्ते का इशारा मान रहे हैं। बता दें कि अनुषा पहले करण कुंद्रा के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थी। वहीं भूषण प्रधान की उम्र 39 साल बताई जाती है, यानी वो अनुषा से कुछ साल छोटे हैं।

Created On :   15 April 2026 1:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story