सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: जुबिन नौटियाल ने गुपचुप रचाई शादी? सिंगर ने अपनी बचपन की प्रेमिका के साथ लिए सात फेरे

जुबिन नौटियाल ने गुपचुप रचाई शादी? सिंगर ने अपनी बचपन की प्रेमिका के साथ लिए सात फेरे
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट खते हैं लेकिन अब वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। गायक जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड में अपने घर में अपनी बचपन की प्रेमिका से शादी कर ली है।

डिजिटल डेस्क, मुबंई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट खते हैं लेकिन अब वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। गायक जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड में अपने घर में अपनी बचपन की प्रेमिका से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह एक निजी शादी समारोह में पूरे रीति रिवाज के साथ की गई है।

क्या जुबिन नौटियाल ने कर ली शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुबिन ने हाल ही में शादी कर ली है। जुबिन ने उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों में बहुत ही साधारण और पारंपरिक तरीके से शादी की। इस शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य ही शामिल थे। कोई बड़ी दावत या मीडिया नहीं था। उनकी दुल्हन उनकी बचपन की दोस्त हैं।

जुबिन हमेशा अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखते हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण और सादगी भरी रस्मों के साथ शादी कर ली है। अभी जुबिन ने अपनी पत्नी का नाम सार्वजनिक रूप से नहीं बताया है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही वे अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करेंगे।


Created On :   16 April 2026 6:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story