Force 3 Release Date: जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'फोर्स 3' का मोशन पोस्टर रिलीज, रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कुछ समय पहले एक्टर जॉन अब्राहम ने अपनी एक्शन थ्रिलर 'फोर्स' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म का ऐलान किया था। जिसके बाद फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। एक्टर एक बार फिर ACP यशवर्धन बनकर लौट रहे हैं। इस बार उनके साथ हर्षवर्धन राणे भी नजर आने वाले हैं।फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है इसके साथ 'फोर्स 3' की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है।
यह भी पढ़े -भक्ति को नए अंदाज में पेश कर रहे अभिजीत घोषाल, 'शिव तांडव क्लब मिक्स' से युवाओं को जोड़ने की कोशिश
एक्शन करते दिखे जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे
'फोर्स 3' के अनाउंसमेंट वीडियो में जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे का जबरदस्त एक्शन अवतार दिखाया गया है। दोनों हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं जॉन और हर्षवर्धन के बीच टकराव की भी एक झलक दिखाई गई है। वीडियो में दोनों जबरदस्त बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दिए। जॉन और हर्षवर्धन का लुक काफी डैशिंग लग रहा है।
यह भी पढ़े -नीना गुप्ता ने गजराज राव संग तस्वीर साझा कर जाहिर की दिल की बात, बोलीं- 'फिर साथ काम करने का इंतजार'
इस दिन रिलीज होगी 'फोर्स 3'
'फोर्स 3' की शूटिंग शुरू हो चुकी है ये फिल्म 19 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'जब कोई न रुकने वाला किसी न हिलने वाले से टकराता है, तो एक तूफान जन्म लेता है।' इस फिल्म में तान्या मानिकतला और सूर्य शर्मा जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। 'फोर्स 3' के डायरेक्टर भाव धूलिया हैं, जिन्हें 'खाकी: द बिहार चैप्टर' के लिए जाना जाता है।
Created On :   15 April 2026 5:28 PM IST












