Horror Movies Box Office Collection: क्या 'स्त्री 2', 'मुंज्या' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला', जानें कैसा रहा हॉरर फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'भूत बंगला' आज शुक्रवार को फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। और सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। साल 2024 हॉरर कॉमेडी फिल्मों का साल रहा था और फिल्मों ने बॉक्स फिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था। उस साल एक दो नहीं बल्कि चार फिल्मों को रिलीज किया गया था और चारों की चारों ही मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया। ऐसे में देखना होगी की क्या अक्षय की फिल्म कमाल दिखा पाएगी और इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?
हॉरर फिल्मों का गोल्डन पीरियड था 2024
शैतान
अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया था। इसे मार्च, 2024 में रिलीज किया गया था। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का बजट 60 करोड़ था जबकि इसका इंडिया नेट कलेक्शन 148.51 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 213.79 करोड़ का बिजनेस किया था. ये उस साल की पहली हिट हॉरर फिल्म रही थी।
यह भी पढ़े -धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं सोमी अली, लस्सी के गिलास से शुरू हुआ था पिता-बेटी का रिश्ता
मुंज्या
'मुंज्या' 2024 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्मों में से एक है। इस मूवी ने शानदार कमाई की थी। इसका बजट 30 करोड़ था जबकि इसका इंडिया नेट कलेक्शन 102.54 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 126.04 करोड़ था। जबकि इस फिल्म में कोई बड़ी स्टार कास्ट नहीं थी। मूवी में मोना सिंह, शरवरी और अभय वर्मा जैसे कलाकार अहम रोल में थे।
स्त्री 2
2024 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्मों में से एक 'स्त्री 2' भी थी। जिसका बजट 125 करोड़ था जबकि इसकी कमाई 5-7 गुना ज्यादा रही थी। इसका इंडिया नेट कलेक्शन 597.99 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 857.15 करोड़ रहा था। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ये उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी।
यह भी पढ़े -अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने याद किए पुराने दिन, इन दो शोज को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट
भूल भुलैया 3
इसके साथ ही इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'भूल भुलैया 3' का नाम भी शामिल है, जिसे सिनेमाघरों में 2024 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था। मूवी ने शानदार कमाई की थीबॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का इंडिया लाइफटाइम कलेक्शन 283.80 करोड़ रहा था।
थामा
वहीं, 2025 में हिंदी में एक हॉरर फिल्म रिलीज की गई थी। इसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना दिखे थे। इसका बजट 125 करोड़ था जबकि फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 134.78 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 187.59 करोड़ रहा था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक परफॉर्म किया था।
Created On :   17 April 2026 12:04 PM IST












