कांग्रेस नेता की बढ़ी मुश्किलें: पवन खेड़ा को बड़ा झटका, SC ने खारिज की याचिका, अदालत ने असम जाकर बेल लेने का दिया निर्देश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ा झटका लगा है। उच्चतम न्यायालन ने याचिका खारिज कर नेता की मुश्किलें बढ़ दी हैं। कोर्ट ने पवन खेड़ा को असम जाकर बेल लेने का निर्देश दिया है। यह उन्हें सुप्रमी कोर्ट से लगा दूसरा झटका है। हाल ही में अदालत ने असम में कांग्रेस नेता के खिलाफ दर्ज एफआईआर मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए एक हफ्ते की अग्रिम जमानत (ट्रांजिट बेल) पर रोक लगा दी थी। इससे पहले पवन खेड़ा ने असम पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज के खिलाफ तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत दायर की थी। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए एक हफ्ते की अग्रिम जमानत दे दी।
यह भी पढ़े -सम्राट चौधरी के CM बनने के ऐलान पर रोहिणी आचार्य का तंज, BJP पर नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने का लगाया आरोप
SC ने पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर लगाई थी रोक
तेलंगाना हाईकोर्ट के अग्रिम जमानत के फैसले के बाद असम सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इसके बाद कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पवन खेड़ा को नोटिस जारी किया था। इस दौरान कोर्ट ने पूछा था कि इस मामले में उनका क्या कहना है। इसके लिए उन्हें तीन हफ्ते का वक्त दिया गया था। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया था कि पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत लेने के लिए चाहिए असम कोर्ट की ओर रुख करना पड़ेगा।
यह भी पढ़े -आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और उनके बेटे के कई ठिकानों पर ईडी की रेड, CM मान ने बीजेपी पर साधा निशाना
सॉलिसिटर जनरल ने रखी थी दलील
सुप्रीम कोर्ट में असम सरकारी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सीधे तौर पर बात रखी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब असम में केस दर्ज हुआ। तब तेलंगाना हाईकोर्ट ने दखल देकर जमानत कैसे दे दी? उनका कहना था कि कायदे से पवन खेड़ा को असम हाईकोर्ट जाना चाहिए था। उन्होंने दलील दी कि खेड़ा और उनकी पत्नी दिल्ली में रहते हैं। उनके पास दिल्ली के ही आईडी प्रूफ हैं। ऐसे में सिर्फ थोड़ी बहुत प्रॉपर्टी होने से उस जगह की कोर्ट का हक कैसे बन जाता है कि वह जमानत दे दे।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि, पवन खेड़ा ने हाल ही में असम के सीएम बिस्वा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर तीन पासपोर्ट होने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि रिंकी सरमा के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ और बारबुडा के पासपोर्ट हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि भारत में दो जगह की नागरिकता का कोई कानून नहीं है इसके बावजूद रिंकी सरमा के पास तीन पासपोर्ट कैसे हैं? कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सीएम की पत्नी की दुबई में 2 और अमेरिका में 1 संपत्तियां हैं जिसकी कीमत 52 से 53 जहार करोड़ रुपये है। इतनी संपत्ति होने के बावजूद सीएम ने चुनावी हलफनामें में इसकी जानकारी नहीं दी। इसके बाद सीएम की पत्नी ने पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।
Created On :   17 April 2026 12:37 PM IST












