Telangana News: तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना में सोशल इकोनॉमक एजुकेशनल, पॉलिटिकल एंड कास्ट सर्वे (SEEPC) के तहत आंकड़े जारी किए हैं। बता दें, यह एक ऐसा सर्वेक्षण है जो मुख्य रूप से जाति के सामाजिक-आर्थिक और शैक्षणिक पैटर्न का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है। इन आंकड़ों से राज्य के सोशल स्ट्रक्चर को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया गया है। सर्वेक्षण में तेलंगानी की टोटल जनसंख्या 3,54,77,554 दर्ज की गई है।
रिपोर्ट के आधार पर देखे तो राज्य में OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) बड़ी आबादी के रूप में उभरा है। मुस्लिम अल्पसंख्यकों को छोड़कर ओबीसी वर्ग की जनसंख्या 1,64,09,179 है। यह कुल आबादी का 46.25 प्रतिशत है। OBC मुस्लिमों की संख्या 35,76,588 (10.08%) है। इस तरह देखे तो पिछड़ा वर्ग की हिस्सेदारी आधे से अधिक के करीब पहुंचती है।
अनुसूचित जाति (SC) की जनसंख्या 61,84,319 है। यह 17.43 प्रतिशत है. जबकि, अनुसूचित जनजाति (ST) की आबादी 37,05,929 (10.45%) दर्ज की गई है। ये दोनों वर्ग सामाजिक न्याय और कल्याणकारी योजनाओं के केंद्र में रहने वाले महत्वपूर्ण समुदाय हैं।
मुस्लिम अल्पसंख्यकों की कुल जनसंख्या 44,57,012 है. यह 12.56 प्रतिशत है। इसमें OBC मुस्लिमों के अलावा 8,80,424 (2.48%) ऐसे लोग भी हैं, जो अन्य वर्ग (OC) श्रेणी में आते हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि मुस्लिम समाज भी एकसमान नहीं है। बल्कि उसमें भी सामाजिक-आर्थिक विविधता मौजूद है। अन्य वर्ग की कुल जनसंख्या 56,01,539 (15.79%) है। इनकी जनसंख्या 47,21,115 (13.31%) है। इस वर्ग की हिस्सेदारी भी राज्य की सामाजिक संरचना में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस सर्वे से पता चलता है कि राज्य की जनसंख्या संतुलित नहीं है। विभिन्न वर्गों के बीच स्पष्ट अंतर मौजूद है। इन आकड़ों से सरकार को यह समझने में मदद मिलेगी कि कहां कितने संसाधनों की जरूरत है। यह जानकारी एक न्यूज चैनल (एबीपी) से ली गई है।
Created On :   17 April 2026 1:08 AM IST












