सदन में चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को क्यों बताया 'मित्र', महिला आरक्षण बिल को लेकर कही ये बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को विशेष सत्र में केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण से जुड़े तीन विधेयक पेश किए। इस दौरान सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने सभी दलों से इसे खुले मन से समर्थन देने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि जो दल इसका विरोध कर रहे हैं, इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
यह भी पढ़े -आंध्र प्रदेश 15 प्रतिशत विकास दर हासिल करने के लिए ठोस प्रयास करें, सीएम चंद्रबाबू नायडू के निर्देश
पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को बताया 'दोस्त'
पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण 25-30 साल पहले ही लागू हो जाना चाहिए था, लेकिन अब यह अवसर मिला है तो इसे गंवाना नहीं चाहिए। उन्होंने इसे "आधी आबादी को उनका हक देने" की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
इस दौरान पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी के चीफ और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव का जिक्र किया। उन्होंने हल्के अंदाज में अखिलेश को अपना मित्र बताया। पीएम मोदी ने कहा कि वे उनके मित्र हैं और कभी-कभार उनकी मदद भी कर देते हैं। साथ ही उन्होंने धर्मेंद्र यादव का भी आभार जताया।
पीएम मोदी ने कहा कि संसद में चल रहा यह मंथन देश की राजनीतिक दिशा और दशा दोनों तय करेगा। इससे जो "अमृत" निकलेगा, वह भारत के भविष्य को आकार देगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि दुनिया में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के बीच यह जरूरी है कि 50% आबादी को नीति निर्धारण में बराबरी का मौका मिले।
यह भी पढ़े -परिसीमन से दक्षिणी राज्यों की बढ़ेगी ताकत, भ्रांति नहीं फैलानी चाहिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
पीएम मोदी ने विपक्ष से कहा कि पिछले 30 वर्षों के इतिहास से सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले भी जिन्होंने महिला आरक्षण का विरोध किया, उन्हें चुनावों में महिलाओं ने माफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए संविधान सर्वोपरि है और इसी संविधान की ताकत है कि एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति देश की सर्वोच्च जिम्मेदारी निभा सकता है।
पीएम मोदी ने अंत में कहा कि अगर इस बार भी महिला आरक्षण लागू नहीं हो पाया, तो देश की माताओं और बहनों को जवाब देना मुश्किल होगा, इसलिए सभी सांसदों को इस ऐतिहासिक अवसर को नहीं गंवाना चाहिए।
Created On :   16 April 2026 9:49 PM IST












