मध्य पूर्व तनाव: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी की ट्रंप से फोन पर बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के रिश्ते एक बार फिर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत को दोनों नेताओं ने सकारात्मक बताया। ऐसे समय में यह बातचीत और भी अहम मानी जा रही है क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव और युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। दुनिया के कई देश इस संघर्ष को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में भारत और अमेरिका के बीच हुई यह चर्चा शांति की दिशा में एक जरूरी कदम मानी जा रही है।
यह भी पढ़े -सम्राट चौधरी के CM बनने के ऐलान पर रोहिणी आचार्य का तंज, BJP पर नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने का लगाया आरोप
भारत-अमेरिका रिश्तों पर चर्चा
दोनों नेताओं ने फोन पर भारत और अमेरिका के रिश्तों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में अच्छा काम हुआ है। आगे भी व्यापार, सुरक्षा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पर इस बातचीत की जानकारी दी और रिश्तों को और मजबूत बनाने की बात कही।
यह भी पढ़े -आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और उनके बेटे के कई ठिकानों पर ईडी की रेड, CM मान ने बीजेपी पर साधा निशाना
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और सुरक्षा की चिंता
जानकारी के मुताबिक, इस बातचीत में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भी चर्चा हुई। यह समुद्री रास्ता दुनिया के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यहां से तेल की सप्लाई होती है। दोनों नेताओं ने कहा कि यह रास्ता हमेशा खुला और सुरक्षित रहना चाहिए। अगर यहां कोई खतरा होता है, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।
युद्ध विराम पर बातचीत
अमेरिका ने जानकारी दी कि इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्ध विराम तय हुआ है। यह फैसला तब आया है जब इलाके में लगातार लड़ाई चल रही थी। लेबनान में सक्रिय हिजबुल्लाह ने कहा है कि यह युद्ध विराम पूरे देश में लागू होना चाहिए। साथ ही, पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने ईरान का दौरा कर तनाव कम करने की कोशिश की है, ताकि बातचीत के जरिए शांति का रास्ता निकाला जा सके।
Created On :   17 April 2026 8:44 AM IST












