Raghav Chadha News: राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सदन में बोले राघव चड्ढा, हरिवंश को उपसभापति पद के लिए दी बधाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरिवंश को एक बार फिर से राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए चुन लिया गया है। इस पर राज्यसभा में आप के सांसद राघव चड्ढा ने अपनी बात रख दी है। उन्होंने सबसे पहले सभापति सीपी राधाकृष्णन से कहा है कि मैं जिस पार्टी से आता हूं उसके लीडर वहीं पर मौजूद नहीं हैं। मेरी पार्टी के उपनेता भी यहीं पर हैं। उनका कहना है कि मुझे हाल ही में उपनेता पद से हटाया गया है और मैं यहां पर हूं।
हरिवंश को दी बधाई
राघव चड्ढा ने बोलने की शुरुआत में सबसे पहले राघव चड्ढा को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मैं हरिवंश जी को उनके उप सभापति के तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई देता हूं। मेरा व्यक्तिगत रिश्ता हरिवंश जी के साथ थोड़ा ऊपर-नीचे रहा है। नीचे उस वक्त जब विषय से अलग चले जाते हैं और डांट भी खाते हैं। ऊपर उस वक्त जब टॉपिक पर रहकर सटीक बात करते हैं। तब उनकी पर्ची और आशीर्वाद आता है।
यह भी पढ़े -रसिका दुग्गल ने 'मिरांडा प्रीस्टली' बनकर जीता दिल, अपने अंदाज में बोला मेरिल स्ट्रीप का मशहूर डायलॉग्स
मैं रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करूंगा- राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा कि ये रिश्ता ऐसे ही बना रहे। खटास से ये रिश्ता कभी भी खत्म ना हो। साथ ही उनसे अनुरोध करूंगा कि जब भी हमारा समय खत्म हो जाता है और घंटी बजा देते हैं, उसके बाद भी अगर दो मिनट हमें ज्यादा दें तो हम अपनी बात को और अच्छे से रख पाएंगे।
यह भी पढ़े -इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर
राज्यसभा के सभापति से की अपील
इसके बाद राघव चड्ढा ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधकृषणन से अपील की है। उन्होंने कहा है कि मैं सभापति को भी बधाई देना चाहूंगा कि जब से आप इस सदन में आए हैं, हम तमाम मेंबर्स को बोलने का काफी मौका दिया जाता है। उसका सबसे अच्छा उदाहरण आपसे पहले जीओ आवर में मात्र पांच सा सात सांसदों को ही मौका दिया जाता था और आपके बाद 15 से 20 सांसदों को मौका मिल जाता है।
Created On :   17 April 2026 4:30 PM IST












