100वीं जयंती: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़े -चंद्रशेखर जयंती पर हरिवंश नारायण सिंह का तीसरी बार जिम्मेदारी संभालना 'विशेष संयोग' पीएम मोदी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जयंती पर कहा चंद्रशेखर उस शख्सियत का नाम है जो युवा तुल्क कहलाए यानि कुव्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज को मुखरता के साथ रखना ये चंद्रशेखर जी का खासियत था और इंदिरा जी से खिलाफत करके उन्होंने जो बगावत की जो राजनीति में इतिहास बन गया।
केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिंह चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जयंती पर कहा चंद्रशेखर जी राष्ट्र के प्रधानमंत्री रहे और बहुत ही संघर्षशील राजनेताओं में उनकी गिनती होती है। पूरे देश में उन्होंने भ्रमण किया और किसानों तथा कामकार की वो आवाज बने और नौजवानों को उन्होंने रास्ता दिखाया, चंद्रशेखर जी को आज स्मरण करने का दिन है और उन्हें श्रद्धांजलि दे और उन्होंने जो काम किए उसे आगे लेकर चले।
Created On :   17 April 2026 4:11 PM IST












