PM मोदी का संबोधन: 'नारी शक्ति की उड़ान को विपक्ष ने रोका' महिला आरक्षण से जुड़े बिल खारिज होने पर विपक्षी दलों पर गरजे

नारी शक्ति की उड़ान को विपक्ष ने रोका महिला आरक्षण से जुड़े बिल खारिज होने पर विपक्षी दलों पर गरजे
पीएम नरेंद्र मोदी देश को महिला आरक्षण बिल खारिज होने के बाद संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जबदस्त हमला किया और इस ऐतिहासिक मौके को गवाने वाला कहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात 8.30 देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े तीनों बिल गिरने को लेकर विपक्षी दलों पर जोरदार पलटवार किया है। उनका कहना है कि विपक्ष ने महिलाओं के सपनों को कुचल दिया है। ये उनके अपराधी है। बता दें कि इन विधेयकों पर 16 और 17 अप्रैल, 2026 को लोकसभा में विशेष सत्र के दौरान पेश किया गया। जिन पर 21 घंटें तक बहस चली। जिसके बाद आखिरी में वोटिंग में ये बिल गिर गए हैं। इन बिलों के पक्ष में 298 और विपक्ष के 230 सांसदों ने मत डाले थे। इस पास होने के लिए दो तिहाई मत की जरूरत थी। यानी 326 वोट इनके पक्ष में आते तो ये बिल पास हो जाते।

पीएम मोदी ने कहा, 'कल देश की करोड़ों महिलाओं की नजर संसद पर थी। उन्होंने दुख जताया कि जब नारी हित का प्रस्ताव गिरा, तब कुछ दलों के लोग तालियां बजा रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेज थपथपाना नहीं था, बल्कि नारी के स्वाभिमान और आत्मसम्मान पर चोट थी। संसद में नारीशक्ति वंदन संशोधन का जिन भी दलों ने विरोध किया है, वो लोग नारी शक्ति को for granted ले रहे हैं।'

पीएम मोदी ने कहा, 'नारी सब कुछ भूल सकती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती। इसलिए संसद में कांग्रेस और उनके सहयोगियों के इस व्यवहार की कसक हर नारी के मन में हमेशा रहेगी। देश की नारी जब भी अपने क्षेत्र में इन नेताओं को देखेगी, तो उसे याद आएगा कि इन्हीं लोगों ने संसद में महिला आरक्षण को रोकने का जश्न मनाया था।'

पीएम मोदी ने कहा, आजादी के समय कुछ और दौर था, लेकिन कांग्रेस का सिंद्धात रहा है कि उसने कई मुद्दों को लटकाने का काम किया है, जिसमें ओबीसी आरक्षण, झूठ बोलना समेत देश के कई ऐसे रिफॉर्म है।

पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके जैसे विपक्षी दलों ने इस भ्रूणहत्या के अपराधी है। ये देश के संविधान के विरोधी है। ये नारी शक्ति के अपराधी है। इन लोगों ने आधी आबादी का अधिकार छीन लिया है। इन्होंने बहुत बड़ा पाप किया है।

लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पास नहीं हुआ था। इसके तहत लोकसभा की मौजूदा 543 सीटें बढ़कर 816 करने और महिलाओं को 33 प्रतिशत का प्रस्ताव था।

Created On :   18 April 2026 8:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story