विपक्ष पर निशाना: कांग्रेस ने किया महिला सम्मान पर आघात, बावनकुले ने कहा - विधेयक का विरोध अपमानजनक

कांग्रेस ने किया महिला सम्मान पर आघात, बावनकुले ने कहा - विधेयक का विरोध अपमानजनक
  • नारीशक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का बयान
  • कांग्रेस ने किया महिला सम्मान पर आघात,विधेयक का विरोध अपमानजनक

Nagpur News. महिलाओं को राजनीतिक आरक्षण संबंधी नारीशक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि कांग्रेस के विरोध के कारण यह विधेयक पारित नहीं हो पाया। कांग्रेस ने महिला सम्मान पर आघात किया है। बाधा लायी है। विधेयक का विरोध अपमानजनक है। शनिवार को बावनकुले ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 1996 से विविध सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस ने महिला आरक्षण के प्रयास का विरोध किया है। महिला आरक्षण का विषय राजनीतिक नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान का है। अगले चुनावों में महिलाएं कांग्रेस से निश्चित ही हिसाब लेगी।

70 प्रतिशत महिलाओं का राजनीतिक प्रतिनिधित्व

बावनकुले ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक आरक्षण से 70 प्रतिशत महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलनेवाला है। देवगौडा सरकार से लेकर वाजपेयी सरकार तक 4 बार कांग्रेस ने महिला आरक्षण का विरोध किया। महिला आरक्षण का विरोध करते हुए उत्सव मनाना कांग्रेस की निर्लजता है। सरकार केवल सीटें बढ़ाकर महिलाअाें को अवसर देने का प्रयास कर रही है। एससी समाज का आरक्षण बढ़ता, उनकी सीटें बढ़ती।

निर्वाचन क्षेत्र पुनर्रचना

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की पुनर्रचना को लेकर बावनकुले ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। निर्वाचन क्षेत्र छोटे होने से नागरिक सांसद से सीधे संवाद कर पायेंगे। परतवाडा के कथित लव गुरु प्रकरण को लेकर उन्होंने संयम का आव्हान किया है। बावनकुले ने कहा कि परतवाडा प्रकरण की जांच चल रही है। पुलिस फारेंसिक व डिजिटल तकनीकी का इस्तेमाल कर रही है। अंतिम रिपोर्ट आने तक राजनीतिक चर्चा टालने की आवश्यकता है।

पानी की कमी

राज्य में पानी की कमी का संकेत देते हुए बावनकुले ने कहा कि पानी की 50 प्रतिशत बचत करने का निर्देश प्रशासन को दिया गया है। अशोक खरात के सहयोगी शेलके की दुर्घटना में मौत के प्रकरण को लेकर विधायक रोहित पवार के पास अलग से कोई जानकारी हो तो पुलिस प्रशासन को दें। संवाद माध्यम के सामने बोलना ठीक नहीं है।

टीसीएस प्रकरण

टीसीएस कंपनी नाशिक में कथित लव जिहाद प्रकरण को लेकर बावनकुले ने कहा कि संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक वक्तव्यों से बचने की आवश्यकता है। इस प्रकरण पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गंभीरता से ध्यान दे रहे हैं। इस प्रकरण में प्रत्येक आरोपी पर कार्रवाई होगी। प्रकरण की गोपनीयता का उजागर करना ठीक नहीं है। अंतिम जांच रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। पुलिस इस संबंध में सभी जानकारी देगी।



Created On :   18 April 2026 9:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story