डिजिटल क्रांति का प्रयास: सातनवरी की तर्ज पर झोपड़पट्टी होगी डिजिटल, पायलट प्रोजेक्ट की संकल्पना के तहत व्हॉइस संस्था के साथ महापौर की चर्चा

सातनवरी की तर्ज पर झोपड़पट्टी होगी डिजिटल, पायलट प्रोजेक्ट की संकल्पना के तहत व्हॉइस संस्था के साथ महापौर की चर्चा
  • संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को महापौर नीता ठाकरे से भेंटकर चर्चा की
  • सातनवरी की तर्ज पर झोपड़पट्टी होगी डिजिटल

Nagpur News. देश के पहले डिजिटल गांव के रूप में मशहूर जिले के सातनवरी की तर्ज पर अब शहर के झोपड़पट्टी भागाें में भी डिजिटल क्रांति लाने का प्रयास होगा। ‘व्हॉइस' (वाइस आफ इंडियन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी इंटरप्राइजेस) संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को महापौर नीता ठाकरे से भेंटकर चर्चा की।

लंदन के शिष्टमंडल ने देखा

इस दौरान शहर में झोपड़्पट्टी में डिजिटल सोल्यूशंस उपलब्ध कराने पर सविस्तर से चर्चा की गई। राज्य सरकार से सातनवरी गांव को डिजिटल करने की जिम्मेदारी ‘व्हॉइस' संस्था को दी गई थी। इस संस्था द्वारा आईओटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्मार्ट पथदीपक समेत 18 प्रकार के डिजिटल सोल्यूशंस उपलब्ध कराया गया। इस संकल्पना से अब सातनवरी गांव विश्व प्रसिद्घ हो गया है। इस मॉडल को देखने के लिए लंदन के विशेषज्ञों का शिष्टमंडल शहर में आया है।

इन विशेषज्ञों द्वारा महापौर से चर्चा कर सातनवरी की तर्ज पर शहर में झोपड़पट्टी में बदलाव के लिए प्रयास किया जाएगा। इस दौरान महापौर नीता ठाकरे ने झोपडपट्टी क्षेत्र के नागरिकों का जीवन स्तर ऊंचा करने के लिए सरल और सुविधाजनक नागरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल सोल्यूशंस को अनिवार्य माना है। शहर में इस संकल्पना पर 10 जोन के चयनित क्षेत्र में ‘पायलट बेसिस' प्रकल्प करने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकार से आर्थिक सहयोग लेने का भी प्रयास होगा।

प्रशासकीय दूर-दृष्टि

व्हॉइस संस्था के प्रमुख और केन्द्र सरकार के सेवानिवृत्त सचिव आर. के. भटनागर के नेतृत्व में शिष्टमंडल से महापौर ने चर्चा की। चर्चा के दौरान स्थापत्य व प्रकल्प विशेष समिति सभापति अश्विनी जिचकार, लंदन की यूनिवर्सिटी कॉलेज के प्रो. स्टीफन हॅल्स, प्रो. हेलन हॅल्स, यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंजिला के प्रो. गेरार्ड परर और डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक के. डी. नायक उपस्थित थे। प्रो. गेरार्ड ने शहर के विकास और प्रशासकीय दूर-दृष्टि की सराहना की। आरंभ में आर. के. भटनागर ने सातनवरी गांव के बारे में जानकारी दी।

Created On :   18 April 2026 7:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story