- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- एनसीआई बना मध्य भारत का पहला नभ...
Nagpur News: एनसीआई बना मध्य भारत का पहला नभ मान्यता प्राप्त अस्पताल

Nagpur News नागपुर का एनसीआई (नेशनल कैंसर इन्स्टिटयूट) ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह मध्यभारत का पहला ऐसा अस्पताल बना है, जिसे नभ (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) ने मान्यता दी है। यह उपलब्धि नभ के कठोर परीक्षण व मानकों पर खरा उतरने के बाद मिली है। यह मान्यता अस्पताल की गुणवत्ता, मरीज सुरक्षा और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की पुष्टि करने के बाद मिली है।
नभ की मान्यता प्रक्रिया व्यापक व कठोर होती है। इसमें मरीज सुरक्षा प्रणाली, क्लिनिकल गवर्नेंस, अस्पताल की आधारभूत संरचना, दस्तावेजीकरण, संक्रमण नियंत्रण, दवा सुरक्षा, जोखिम प्रबंधन और निरंतर गुणवत्ता सुधार जैसे कई पहलुओं का गहन मूल्यांकन किया जाता है। इन सभी मानकों पर सफलतापूर्वक खरा उतरना किसी भी संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
यह भी पढ़े -नितिन - तावडे और कुशवाहा समेत 16 ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ, 8 भाजपा और सहयोगी, कांग्रेस पार्टी से हैं 5 सदस्य
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचे थे 50 विदेशी विशेषज्ञ एनसीआई में कैंसर उपचार से संबंधित सभी तरह की छोटी-बड़ी व महत्वपूर्ण अत्याधुनिक जांच व चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा फिजियोथेरेपी, रिहैबिलिटेशन, मनोवैज्ञानिक सहायता और एम्बुलेंस सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलती हैं। एनसीआई ने अपने इंटरनेशनल पेशेंट सर्विस डिपार्टमेंट और रिसर्च गतिविधियों के जरिए वैश्विक स्तर पर भी पहचान बनाई है।
फरवरी 2026 में संस्थान द्वारा आयोजित ‘ऑन्कोलॉजी बियॉन्ड द बॉर्डर्स’ नामक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में करीब 50 विदेशी विशेषज्ञों ने भाग लिया। इससे कैंसर उपचार और शोध के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा मिला। संस्थान की उपलब्धि पर संस्थान के जनरल सेक्रेटरी एवं सीईओ शैलेश जोगलेकर ने मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आनंद पाठक सहित डॉक्टरों, नर्सों और प्रशासनिक स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम के समर्पण और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों के विश्वास के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
Created On :   17 April 2026 7:38 PM IST













