- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 9 सीटों पर चुनाव की घोषणा, 23...
महाराष्ट्र विधान परिषद: 9 सीटों पर चुनाव की घोषणा, 23 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना, 12 मई को होगा मतदान

New Delhi News. केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा परिषद के द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राज्य की 9 विधान परिषद सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरु होगी और 12 मई को मतदान होगा। चुनाव नतीजे भी उसी दिन शाम को घोषित कर दिए जाएंगे। दरअसल, विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, संजय केणेकर, नीलम गोरहे, संदीप जोशी, दादाराव केचे, अमोल मिटकरी, रणजीत सिंह मोहिते-पाटिल, राजेश राठौर और शशिकांत शिंदे का कार्यकाल 13 मई को समाप्त हो रहा है। आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, इन रिक्त होने वाली सीटों पर 23 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
यह भी पढ़े -अशोक लेलैंड ने लॉन्च किया नया वाहन DOST, शुरुआती कीमत 8.75 रूपए, नए ट्विन फ्यूल मॉडल्स एडवांस तकनीक से है लैस
नामांकन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल है। 2 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 4 मई तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 12 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी। उसके बाद चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
Created On :   16 April 2026 6:10 PM IST












