होर्मुज से भारत के लिए 'बुरी खबर'?: ईरान ने रेडियो पर दी चेतावनी, भारत के कई जहाजों ने फारस की खाड़ी में लिया यू-टर्न

ईरान ने रेडियो पर दी चेतावनी, भारत के कई जहाजों ने फारस की खाड़ी में लिया यू-टर्न
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जहां पर ईरान इसे खोलने का दावा कर चुका है, इसके बाद भी वहां पर स्थिति सामान्य होती हुई नजर नहीं आ रही है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जहां पर ईरान इसे खोलने का दावा कर चुका है, इसके बाद भी वहां पर स्थिति सामान्य होती हुई नजर नहीं आ रही है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार को भारत के कई तेल टैंकरों ने फारस की खाड़ी में ही यू-टर्न ले लिया है। यह खबर ऐसे रिपोर्ट ऐसे समय पर सामने आई है, जब ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ऐलान किया था कि युद्धविराम की अवधि के दौरान होर्मुज स्ट्रेट कमर्शियल जहाजों के लिए 'पूरी तरह खुला' है।

इन जहाजों ने पलटी दिशा

ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में आगे बताया कि शनिवार को चार भारतीय टैंकर सनमार हेराल्ड, देश गरिमा, देश वैभव और देश विभोर दुबई से होर्मुज की तरफ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन बीच मार्ग से ही इन्हें वापस लौटना पड़ा। इसी तरह दो अन्य ग्रीन टैंकर निसोस केरोस और मिनर्वा यूरोपी इस मार्ग में आगे नहीं बढ़ पाए। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिलहाल इनमें से ज्यादातर जहाजों को ईरान के केश्म द्वीप के नजदीक देखे गए हैं। इन टैंकरों पर कुल मिलाकर करीब 8.3 मिलियन बैरल गैर-ईरानी कच्चा तेल लदा हुआ है।

रेडियो पर मिली चेतावनी

जहाज के मालिकों का कहना है कि शुक्रवार देर रात इन जहाजों को रेडियो के जरिए चेतावनी मिली थी, जिसमें कहा गया था कि होर्मुज को पार करने के लिए उन्हें ईरानी नौसेना से परमिशन लेनी होगी। इसके बाद से ही कई जहाजों ने अपने मार्ग में परिवर्तन कर लिया था।

ईरान ने क्या कहा?

ईरान के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने साफ कहा कि होर्मुज को पार करने के लिए सभी वाणिज्यिक टैंकरों को निर्धारित किए गए मार्ग पालन करना जरूरी है। इसके साथ ही आईआरजीसी की अनुमति भी लेनी होगी। उनके अलावा ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी कहा है कि इस रास्ते को पार करने के लिए सभी जहाजों को आदेश का पालन करना होगा।

Created On :   18 April 2026 6:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story