Iran-US War: अमेरिका के बाद अब ईरान ने भी की पाकिस्तान की तारीफ, कहा- 'पाकिस्तान ने जिस तरह से...'

अमेरिका के बाद अब ईरान ने भी की पाकिस्तान की तारीफ, कहा- पाकिस्तान ने जिस तरह से...
ईरान और अमेरिका के बीच जंग रुकवाने के लिए पाकिस्तान मध्यस्थता करवाने की पूरी कोशिश कर रहा है। जिसकी अमेरिका और ईरान दोनों ने ही सराहना की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव में अब भी आराम नहीं आया है। दोनों देशों के बीच पाकिस्तान ने शांति वार्ता करवाने की कोशिश की थी लेकिन वो विफल रही। लेकिन पाकिस्तान की मध्यस्थता की तारीफ दोनों देशों ने की है। पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सराहा था और अब ईरान ने उनकी तारीफ की है। ईरान ने कहा है कि पाकिस्तान ने युद्ध रोकने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने ये भी कहा है कि पाकिस्तान ने जिस तरह से बातचीत के जरिए हालातों को संभालने की कोशिश की है, वो बहुत ही जिम्मेदारी भरा है और असरदार रहा है।

मुलाकात के बाद बयान आया सामने

बता दें, पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और ईरान के राष्ट्रपति के बीच मुलाकात हुई है। इसके बाद ही ईरान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। मुलाकात के बाद पेजेशकियान ने कहा है कि इस पूरे मामले में पाकिस्तान ने एक मीडिएटर के तौर पर काम किया है। साथ ही तनाव कम करने में भी मदद की है।

क्या बोला ईरान?

ईरान का कहना है कि उनका देश क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है। इसके लिए वो लगातार प्रयास भी करता रहेगा। उन्होंने जोर देकर ये भी कहा है कि मौजूदा हालात में सभी देशों को मिलकर काम करना चाहिए और भविष्य में ऐसे संघर्षों से बचना चाहिए। ईरान ने पाकिस्तान के प्रयासों की तारीफ तो की ही है साथ में ये भी संकेत दिया है कि आगे भी ऐसे ही सहयोग की जरूरत बनी रहेगी।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान की मध्यस्थता को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने भी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ जल्द ही समझौता हो सकता है। उन्होंने ये भी बताया था कि इस वक्त दोनों ही पक्षों के बीच बातचीत अच्छी जा रही है और अगर सब सही रहता है तो किसी ना किसी समझौते की जल्द ही घोषणा भी कर दी जाएगी।

Created On :   17 April 2026 2:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story