Iran-America War: होर्मुज को ब्लॉक करने के बाद भी ईरान ने रवाना किए अपने टैंकर्स, अमेरिका को दिया खुला चैलेंज!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी से युद्ध शुरू हुआ था, जो अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच ये युद्ध बिल्कुल भी नहीं थम रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता भी हुई थी लेकिन वो भी विफल रही। इसी बीच अब एक और घटना ने हालात को दिलचस्प बना दिया है। ईरान ने अमेरिका में दबाव को किनारे करते हुए अपना सुपरटैंकर खाड़ी में भेज दिया है और अमेरिका के ब्लॉकेड के प्रभाव पर भी सवाल खड़े किए हैं।
क्या है मामला?
बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद वार्ता फेल होने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मजु पर ब्लॉकेड की घोषणा की थी। जिसका सीधा उद्देश्य ईरान की तेल सप्लाई को रोककर उसकी अर्थव्यवस्था को कमजोर करना था। अमेरिका की सेंट्रल कमाडं के अनुसार, ब्लॉकेड शुरू होने के बाद कई जहाजों को वापस भी लौटना पड़ा था और अब तक कोई भी जहाज इस ब्लॉकेड को नहीं तोड़ पाया है। लेकिन ईरान ने दावा कर दिया है कि उसने प्रतिबंधों के बाद भी अपना सुपरटैंक होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया है।
ईरान का क्या है कहना?
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि अमेरिका के प्रतिबंधों के बावजूद ईरान ने अपना एक सुपरटैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करके ईरान की इमाम खोमैनी पोर्ट की तरफ बढ़ा दिया है। अब तक इस जहाज की पहचान स्पष्ट तौर से नहीं हुई है लेकिन शिपिंग डेटा के मुताबिक, 'आरएचएन' के नाम का एक वेरी लार्ज क्रूड कैरियर खाड़ी में प्रवेश हुआ है।
यह भी पढ़े -अक्षय तृतीया भारतीय परिवारों के पास दुनिया का 11-16 प्रतिशत सोना; यूएसए, जर्मनी और इटली के संयुक्त गोल्ड रिजर्व से भी अधिक
ईरान नहीं है झुकने को तैयार
जानकारी के मुताबिक, ये जहाज करीब 20 लाख बैरल तेल ढोने की क्षमता रखता है। अलअरबिया की रिपोर्ट के अुसार, इस जहाज के एक दिन पहले ही 'Alicia' नाम का भी एक टैंकर इसी रास्ते से गुजरा था और इराक की तरफ बढ़ रहा था। इसके बाद ये तो साफ हो गया है कि ईरान बिल्कुल भी झुकने नहीं वाला है। एक तरफ अमेरिका ब्लॉकेड की मदद से दबाव बना रहा है तो दूसरी तरफ तेहरान अपने ऑप्शंस को और ज्यादा बढ़ाता जा रहा है।
Created On :   16 April 2026 3:56 PM IST












