Middle East Tensions: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ने वाली है अमेरिकी सैन्य, रक्षा विभाग ने 10 हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनात पर क्या कहा?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ने वाली है अमेरिकी सैन्य, रक्षा विभाग ने 10 हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनात पर क्या कहा?
अमेरिका ने अपनी पश्चिम एशिया में मौजूदा सैन्य को बढ़ाने का फैसला लिया है। इसको लेकर रक्षा विभाग का बड़ा बयान सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के उलट उनकी सेना काम करते हुए नजर आ रही है। ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान के साथ जारी संघर्ष पर विराम लगने के करीब है। वही दूसरी तरफ जानकारी मिली है कि पश्चिम एशिया में मौजूदा सैन्य बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए अमेरिकी प्रशासन करीब 10 हजार अतिरिक्त सैनिक भेजने का निर्णय लिया है।

नई टुकड़ियों से सैन्य ताकतवर

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने बताया कि भेजे जा रहे सैनिकों में लगभग छह हजार यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश के जरिए भेजे की तैयारी है, जबकि बाकी 4,200 जवान बॉक्सर एम्फिबियस रेडी समूह और 11वें मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट के साथ पहुंच रहे हैं। इसके अलावा खाड़ी इलाके में पहले लगभग 50,000 अमेरिकी सैनिक तैनात है। इनमें नई टुकड़ियां जोड़कर और सैन्य को ताकतवर बनाया जा रहा है।

अमेरिका ने इसके अलावा अपनी नौ सैनिक ताकत को भी बढ़ाया है। जिसमें यूएसएस अब्राहम लिंकन, यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड और यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश जैसे तीन बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर्स खाड़ी के नजदीक तैनात है। ये किसी भी समय ऑपरेशन को अंजाम दे सकते हैं।

ईरानी यूरेनियम संवर्धन के मुद्दे पर नहीं बनी बात

अमेरिका द्वारा यह कदम ऐसे समय पर उठाया जा रहा है, जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उसने नाकेबंदी करके तनाव को बढ़ा दिया है। हालांकि, ईरान के यूरेनियम संवर्धन पर के मुद्दे पर कोई सहमति नहीं बन सकी है। लेकिन ट्रंप लगातार बयान दे रहे हैं कि वे जल्द से जल्द युद्ध खत्म करने की बात कह रहे हैं। लेकिन उन्होंने हाल ही में संकेत दिए है, "अगले दो दिनों में दुनिया कुछ चौंकाने वाली चीजें देखेगी।" उनके इस दोहरे रुख से मिडिल ईस्ट में स्थिति और अनिश्चिता बनी हुई है।

Created On :   16 April 2026 12:06 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story