Israel-Lebanon Ceasefire: मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच आई बड़ी खबर, इजरायल-लेबनान के बीच हुआ सीजफायर, ट्रंप ने किया ऐलान

मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच आई बड़ी खबर, इजरायल-लेबनान के बीच हुआ सीजफायर, ट्रंप ने किया ऐलान
मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान और इजरायल के बीच सीजफायर हो गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। लेबनान और इजरायल के बीच युद्धविराम (सीजफायर) हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मेरी लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ ऑन और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बात हुई है। दोनों ने शांति स्थापित करने के लिए 10 दिनों के सीजफायर पर सहमति जताई है।

आज रात से लागू होगा सीजफायर

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर बताया कि सीजफायर भारतीय समय के मुताबिक आज रात 2.30 बजे से शुरू हो जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि वह दोनों देशों के प्रमुखों को वॉशिंगटन में बातचीत के लिए इनवाइट करेंगे। इसी हफ्ते यूएस में दोनों देशों के बीच 34 साल बाद पहली बार सीधी तौर पर बातचीत हुई थी। इस दौरान जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे।

ट्रंप ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और जॉइंट चीफ्स चेयरमैन जनरल डैन केन को निर्देश दिया गया है कि वो इजरायल और लेबनान के साथ मिलकर स्थाई शांति स्थापित करने की दिशा में काम करें।

लेबनान के राष्ट्रपति ने जताया ट्रंप का आभार

इससे पहले लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ ऑन के ऑफिस से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में लिखा गया कि आज दोपहर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ आउन के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान राष्ट्रपति ने सीजफायर कराने और स्थाई शांति के लिए ट्रंप द्वारा कराए जा रहे प्रयासों की सराहना की और उनका आभार जताया।

बता दें कि इजरायल की ओर से लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमलों में भारी नुकसान हुआ है। लेबनान सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इजरायल के हमलों में 2 हजार से ज्यादा नागरिकों की मौत हो गई है।

Created On :   17 April 2026 12:19 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story