Pakistan News: लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर मेंबर अमीर हमजा पर लाहौर में हमला, अज्ञात हमलावर ने मारी गोली, हाफिज सईद का था करीबी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर मेंबर और हाफिज सईद के करीबी, आतंकी अमीर हमजा पर लाहौर में हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर ने एक न्यूज चैनल के बाहर उसे गोली मारी। फिलहाल हमजा को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़े -क्या अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे चरण की शांति वार्ता पर बनेगी बात? पाकिस्तानी आर्मी चीफ डेलिगेशन के साथ पहुंचे ईरान
भारत में आतंकी हमले का जिम्मेदार
यह खबर भारत के लिए काफी बड़ी है क्योंकि हमजा और हाफिज मुहम्मद सईद वही आतंकी है जो कई आतंकी हमलों के जिम्मेदार हैं। हाफिज सईद के नेतृत्व में पाड़ोसी मुल्क स्थित लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन 1980 में बनाया गया था। इस मुख्य काम भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का है। आपको बता दें कि, इन आतंकियों ने मिल कर 26/11 जैसे कई भयानक हमलों को अंजाम देने में मुख्य रोल अदा किया। हाफिज का राइड हैंड कहे जाने वाले हमजा ने लश्कर को गठित करने में अहम भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़े -होर्मुज को लेकर बैकफुट पर आए ट्रंप! ईरान के साथ 2 हफ्ते और सीजफायर बढ़ाने के लिए राजी होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
पैसों के गलत इस्तेमाल का आरोप
जानकारी के मुताबिक, साल 2018 में लश्कर से जुड़े जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन पर पैसों के गलत इस्तेमाल के आरोप लगे। इसके बाद हमजा ने लश्कर से दूरी बना ली। फिर उसने ‘जैश-ए-मनकफा’ नाम से अपना अलग ग्रुप बना लिया। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि उसका सईद से संपर्क बना रहा।
Created On :   16 April 2026 1:09 PM IST













