Iran-Israel Tension: 'जहाजों को निशाना बनाएंगे', होर्मुज के आस-पास नाकाबंदी से आग बबूला ईरान, अमेरिका को दी सीधी धमकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी अब भी जारी है। यह फैसला उस समय लिया गया जब इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच हुई शांति वार्ता पर सहमति नहीं बनी। अब हालात और ज्यादा गंभीर होते दिख रहे हैं। समुद्र में जहाजों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है और दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं। ईरान ने भी अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है जिससे टकराव का खतरा और बढ़ गया है।
यह भी पढ़े -क्या अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे चरण की शांति वार्ता पर बनेगी बात? पाकिस्तानी आर्मी चीफ डेलिगेशन के साथ पहुंचे ईरान
ईरान की सख्त चेतावनी
ईरान के वरिष्ठ सैन्य नेताओं ने अमेरिका को खुली धमकी दी है। उनका कहना है कि अगर अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में ज्यादा दखल दिया तो उसके जहाजों को निशाना बनाया जाएगा। ईरान का मानना है कि अमेरिका को इस क्षेत्र में ‘पुलिस’ बनने का कोई अधिकार नहीं है। इस बयान के बाद हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं और किसी भी समय टकराव की आशंका बनी हुई है।
यह भी पढ़े -होर्मुज को लेकर बैकफुट पर आए ट्रंप! ईरान के साथ 2 हफ्ते और सीजफायर बढ़ाने के लिए राजी होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिका का सख्त रुख
अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगा। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि ईरान के बंदरगाहों से आने-जाने वाले सभी जहाजों पर यह नाकेबंदी लागू होगी। खासतौर पर अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी में सख्ती बढ़ा दी गई है। अमेरिकी नौसेना लगातार गश्त कर रही है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
शांति वार्ता पर असर
इस्लामाबाद में हुई बातचीत के फेल होने के बाद दोनों देशों के बीच भरोसा और कम हो गया है। ईरान के नेताओं ने युद्धविराम बढ़ाने के खिलाफ भी बयान दिया है। हालांकि, दूसरी तरफ कुछ स्तर पर बातचीत जारी रखने की कोशिश हो रही है। लेकिन मौजूदा हालात को देखकर लग रहा है कि जल्द समाधान मिलना मुश्किल है।
Created On :   16 April 2026 9:39 AM IST












