Middle East Tensions: 'युद्ध में जिस देश ने अमेरिका साथ नहीं दिया वह कमजोर...' इटली PM की शांति वाले बयान पर ट्रंप की दो टूक

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। मिडिल ईस्ट के हमलों पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक बयान जारी किया है। जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नारजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि ईरान के खिलाफ युद्ध में उन्होंने अमेरिका का साथ नहीं दिया और कहा कि इसके लिए हिम्मत नहीं दिखाई है। ऐसे में शांति की बात करना बेकार हो जाता है। डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान इटालियन अखबार से बातचीत के दौरान दिया है।
यह भी पढ़े -मौजूदा हालात को ध्यान में रख इटली ने इजरायल के साथ रक्षा समझौते का ऑटो रिन्यू रोका मेलोनी
'दो मिनट में इटली का सफाया'
ट्रंप ने अपने बयान में कहा, "मैं हैरान हूं। मैंने सोचा था उनमें हिम्मत है, लेकिन मैं गलत था।" उन्होंने मेलोनी पर आरोप लगाया कि ईरान के खिलाफ उनका रुख कमजोर रहा है। ट्रंप का यह भी कहना है कि अगर ईरान के हाथ परमाणु हथियार लग जाता है तो वह इटली को 2 मिनट में बर्बाद कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इस खतरे को जने बिना शांति की बातचीत करना सही नहीं है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका और इटली के संबंधों पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने इस बातचीत के दौरान कहा कि दोनों देशों के रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहे हैं। साथ ही कहा कि जो देश ईरान के मामले में साथ नहीं देते हैं, उनके रिश्ते अमेरिका के साथ कमजोर होते हैं।
यह भी पढ़े -गुची के डायपर की कीमत ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, लोगों के उड़े होश, यूजर्स ने अपनी सैलेरी से कर ली तुलना
चीन के जहाजों को रोका
इन सबके बीच होर्मुज में अमेरिकी प्रतिबंध है, जिन्हें चीनी टैंकर रिच स्टैरी नहीं तोड़ पाए हैं। यह टैंकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के हमरियाह पोर्ट से निकला था। जिस पर वहां से करीब 2.5 लाख बैरल मेथेनॉल लोड किया गया था। बताया जा रहा है कि इस टैंकर ने मंगलवार को खाड़ी से निकलने की कोशिश की थी।
रॉयटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से लिखा कि मंगलवार को अमेरिकी जंगी जहाजों ने दो तेल टैंकरों को रोका था। ये ओमान की खाड़ी में स्थित ईरान के चाबहार बंदरगाह से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। रिच स्टैरी और इसकी मालिक कंपनी शंघाई जुआनरन शिपिंग पर अमेरिकी ने 2023 में प्रतिबंध लगाया था। यह कदम ईरान के साथ व्यापार करने पर उठाया गया था।
Created On :   15 April 2026 9:35 PM IST













