US-Iran war: 'नहीं मानी पीस डील तो होगा हमला..', अमेरिकी रक्षा मंत्री की ईरान को सीधी धमकी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। कुछ दिनों पहले ही दोनों देशों के बीच दो हफ्तों का सीजफायर हुआ था। लेकिन इसके खत्म होने से पहले ही अमेरिका ने ईरान को युद्ध की धमकी दी है। उसने कहा है कि यदि ईरान ने पीस डील (शांति समझौता) नहीं मानी तो, दोबारा युद्ध की शुरुआत होगी।
अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने कहा कि ईरान के पास समझौता करने का ये अच्छा मौका है। यदि वह नहीं माना तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई करेगा, जिसका उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
यह भी पढ़े -आसिम मुनीर ने किया तेहरान का दौरा, तो शहबाज शरीफ पहुंचे सऊदी, जानें क्या है इस 'डबल डिप्लोमेसी' के मायने?
'तैयार हैं अमेरिकी सेनाएं'
हेगसेथ ने बताया कि अमेरिकी सेनाएं पूरी तरह से तैयार हैं और किसी भी समय वह कॉम्बैट ऑपरेशन शुरू कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सेनाएं राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश का इंतजार कर रही हैं, जैसे ही निर्देश मिला तुरंत एक्शन लिया जाएगा। वहीं, होर्मुज स्ट्रेट पर नाकाबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि वह अभी तब तक जारी रहेगी, जब तक यूएस अपने स्ट्रैटेजिक टारगेट को हासिल नहीं कर लेता।
मीडिया रिपोर्ट्स में अमेरिकी जनरल के हवाले से बताया गया कि अमेरिकी नेवी ने होर्मुज में अभी तक 13 जहाजों को वापस लौटाया है। इनमें 12 नाकाबंदी की सीमा में आकर लौटे, वहीं एक अन्य ने पहले ही अपना रास्ता बदल लिया। अमेरिकी सेना के द्वारा चेतावनी दी गई है कि जो भी जहाज नाकाबंदी को भेदने की कोशिश करेगा, उस पर हमला किया जा सकता है।
उधर, अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि 21 तारीख को खत्म हो रही सीजफायर फायर की डेडलाइन से पहले ही दोनों पक्ष समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। दोनों ओर से बात आगे बढ़ी है, हालांकि कुछ मुद्दों पर अभी भी मतभेद हैं।
Created On :   16 April 2026 8:04 PM IST












