Air India News: अमेरिकी अधिकारियों ने एयर इंडिया के को-पायलट को भारत किया डिपोर्ट, बैग में गांजा रखने के लगे आरोप

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी एयरपोर्ट अधिकारियों ने एयर इंडिया के एक को-पायलट को भारत डिपोर्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि उनको भारत गांजा रखने को आरोप में भेजा है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वह 14 अप्रैल को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए निकला था और वहां से वापसी की उड़ान थी। लेकिन सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर अमेरिकी अधिकारियों ने उसे भीतर घुसने से मना कर दिया और वापस भारत पहुंचा दिया।
अमेरिका के कुछ राज्यों में सीमित अनुमति
इस मामले को लेकर सूत्रों ने बताया कि पायलट के बैग में मारिजुआना यानी गांजा मिला था। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि पायलट ने इसे उपभोग (consume) नहीं किया था, बल्कि यह उसमे पास ही रखा था। जिसे भारत में रखना गैर-कानूनी है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के कुछ राज्यों में इसकी सीमित अनुमति है, लेकिन किसी भी मुल्क में एयरक्रू के लिए पूरी तरह अवैध है।
यह भी पढ़े -नागपुर में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ का गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
एयरलाइन ने इस मामले में क्या कहा?
इस मामले में एयर इंडिया ने बताया कि एयरलाइन कानून के सभी नियमों का पालन करती है, किसी भी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति रखती है। एयरलाइन ने आगे कहा कि कंपनी की नीतियों के तहत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने वाली है।
बताते चलते हैं कि एयर इंडिया पायलटों से जुड़े विवाद भी पहले कई सामने आए हैं। एयरक्रू पर लागू नियम आम यात्रियों से कहीं ज्यादा कड़े होते हैं। इसा इसलिए कि उनपर पर कई लोगों की जिम्मेदारी होती है।
Created On :   18 April 2026 12:39 AM IST











