Mumbai News: नागपुर में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ का गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

नागपुर में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ का गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
  • 20 करोड़ का गांजा जब्त
  • अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

Mumbai News. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई ज़ोनल यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य का 210 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी को 11 अप्रैल 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने नागपुर में पश्चिम बंगाल रजिस्ट्रेशन वाले एक ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में धातु की चादरों (मेटल शीट्स) के वैध माल के बीच बड़ी चतुराई से छिपाकर रखा गया 210 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

मौके से पी. कुमार और आर. कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गांजा संभलपुर क्षेत्र से लाया गया था, जो अवैध गांजा सप्लाई का प्रमुख स्रोत माना जाता है। आगे की कार्रवाई में नागपुर के दो स्थानीय सप्लायर पाटिल और वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया।जांच में यह भी सामने आया कि यह खेप महाराष्ट्र के कई शहरों नागपुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पुणे और मुंबई में सप्लाई के लिए भेजी जा रही थी, जहां से इसे छोटे स्तर पर पेडलर्स और उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाना था। एनसीबी अधिकारियों के अनुसार, इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन की कड़ियों को उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है।

Created On :   12 April 2026 9:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story