- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- एयर होस्टेस की आत्महत्या मामले में...
खुलासा: एयर होस्टेस की आत्महत्या मामले में अब युवक के खिलाफ दर्ज हुआ है केस - छोटे कपड़े पहनने पर करता था प्रताड़ित

Nagpur News. लकड़गंज थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय एयर होस्टेस की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच के बाद नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने मृतका के मित्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दानागंज चौक स्थित मोखारे पैलेस के एक फ्लैट में रहने वाली एयर होस्टेस ने 4 अप्रैल 2026 की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रारंभ में इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया था, लेकिन आगे की जांच और परिजनों की शिकायत के बाद मामला गंभीर हो गया।
‘छोटे कपड़े मत पहन’ कहकर करता था प्रताड़ित
जांच में सामने आया कि एयर होस्टेस का आरोपी रितेश वांदिले के साथ कथित प्रेम संबंध था। आरोपी उसके पहनावे को लेकर अक्सर आपत्ति जताता था और छोटे कपड़े पहनने से मना करता था। साथ ही, वह शादी से इनकार करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था, जिससे दोनों के बीच लगातार विवाद होते थे।
परिवार के सामने किया अपमान, बढ़ा मानसिक दबाव
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने युवती के मोबाइल में मौजूद वीडियो के जरिए उसके माता-पिता और रिश्तेदारों के सामने अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। लगातार मानसिक तनाव और अपमान से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने परिजन की शिकायत के आधार पर आरोपी रितेश वांदिले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
Created On :   12 April 2026 9:58 PM IST











