- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- आधुनिक तकनीक के साथ समझें भारतीय...
नई दिशा: आधुनिक तकनीक के साथ समझें भारतीय परंपरागत ज्ञान, सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने युवाओं को किया संबोधित

Nagpur News. तकनीक, नवाचार और युवा ऊर्जा का संगम जब एक मंच पर आता है, तो भविष्य की नई दिशा तय होती है। विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीएनआईटी) में आयोजित AXIS-26 का उद्घाटन किया गया। रंगारंग माहौल, उत्साहित छात्रों की भागीदारी और प्रेरणादायक विचारों के बीच यह टेक फेस्ट एक नई शुरुआत का संकेत दे गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने अपने संबोधन में भारत के तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य और युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज का भारत न सिर्फ विकास कर रहा है, बल्कि विश्व को नई दिशा देने की क्षमता भी रखता है। AXIS-26 इसी आत्मविश्वास और संभावनाओं का प्रतीक बना।
भारत का स्वर्णिम दौर और युवाओं की भूमिका : डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि भारत डिजिटल ट्रांजेक्शन, डिफेंस और नॉन-कन्वेंशनल एनर्जी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सेमीकंडक्टर, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल और रक्षा जैसे क्षेत्रों में वैश्विक कंपनियां भारत की ओर रुख कर रही हैं, जो देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक को अपनाने के साथ-साथ भारतीय परंपरागत ज्ञान को भी समझना जरूरी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जीनोम इंजीनियरिंग और थोरियम आधारिोत न्यूक्लियर एनर्जी जैसे क्षेत्रों में भारत भविष्य में अग्रणी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी सोच ने अक्सर भारत के पारंपरिक ज्ञान को कमतर आंका है, लेकिन अब समय आ गया है कि हम अपनी बौद्धिक विरासत को पहचानें और उसे आगे बढ़ाएं।
यह भी पढ़े -महात्मा फुले के विचारों पर शोध के लिए बनेगा केंद्र, सरकार से 2.96 करोड़ का अनुदान प्राप्त
इंडस्ट्री-एकेडेमिया सहयोग पर जोर
कार्यक्रम में वीएनआईटी के निदेशक प्रो. प्रेम लाल पटेल ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि AXIS’26 में 30 हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है, जो ऑन-कैंपस और वर्चुअल दोनों माध्यमों से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल छात्रों को तकनीकी ज्ञान, उद्योग अनुभव और नवाचार के अवसर प्रदान करने के लिए एक सशक्त मंच है। बी. प्रभाकरन ने उद्योग और शिक्षा के बीच सहयोग को समय की जरूरत बताया। उन्होंने छात्रों को उद्यमिता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए गडचिरोली के उभरते स्टील हब के रूप में विकास का जिक्र किया और स्किल डेवलपमेंट के लिए उद्योग की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
ड्रोन शो प्रमुख आकर्षण
एक्सिस-26 में हर शाम 16 ड्रोन का सिंक्रोनाइज्ड लाइट शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा इसरो, इंडियन आर्मी, इंडियन एयर फोर्स और यांत्रा इंडिया लिमिटेड जैसी प्रमुख संस्थाओं की प्रदर्शनी छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकों से रूबरू करा रही है। फेस्ट में रोबोटिक्स, कोडिंग और इंजीनियरिंग से जुड़ी 25 से अधिक प्रतियोगिताएं और वर्कशॉप आयोजित की जा रही हैं, जहां प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेषज्ञ व्याख्यान, प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यह फेस्टिवल वीएनआईटी के शैक्षणिक कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण आयोजन है।
Created On :   11 April 2026 8:12 PM IST












