धुरंधर: अभिनेता रणवीर सिंह संघ मुख्यालय पहुंचे, शाम को गुप्त भेंट के बाद मुंबई लौटे

अभिनेता रणवीर सिंह संघ मुख्यालय पहुंचे, शाम को गुप्त भेंट के बाद मुंबई लौटे
  • शुुक्रवार की शाम को अचानक संघ मुख्यालय पहुंचे
  • सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से भेंट के बाद वे मुंबई लौट गए

Nagpur News. फिल्म धुरंधर द रिवेंज के अभिनेता रणवीर सिंह शुुक्रवार की शाम को अचानक संघ मुख्यालय पहुंचे। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से भेंट के बाद वे मुंबई लौट गए। उनका यह दौरा पूरी तरह से गोपनीय रहा। माना जा रहा है कि धुरंधर को मिली सफलता के बाद सरसंघचालक से आशीर्वाद लेने के लिए रणवीर सिंह अचानक नागपुर पहुंचे। रणवीर सिंह पहले भी संघ कार्यों की सराहना कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि वे संघ कार्य को और अधिक समझने का प्रयास करेंगे।

1 घंटे तक चर्चा की

शुक्रवार को दोपहर करीब 4 बजे वे डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचे। उनके साथ उनके 3-4 सहयोगी थे। सूत्र के अनुसार विमानतल से वे सीधे महल स्थित संघ मुख्यालय में पहुंचे। सरसंघचालक डॉ. भागवत के साथ उन्होंने करीब 1 घंटे तक चर्चा की। उसके बाद रेशमबाग स्थित हेडगेवार स्मारक भवन में उन्होंने डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार व एमएस गोलवलकर की समाधि को अभिवादन किया। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की, तस्वीर खिंचवाई। उसके बाद वे विमानतल के लिए रवाना हो गए। संघ के एक पदाधिकारी ने कहा है कि रणवीर सिंह के दौरे के पूर्व सूचना नहीं थी। रेशमबाग के हेडगेवार स्मारक भवन में उनका स्वागत किया गया।

Created On :   11 April 2026 6:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story