- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गडकरी ने शिवाजी महाराज के जीवन पर...
अनूठा संग्रहालय: गडकरी ने शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित संग्रहालय का किया उद्घाटन, कहा समस्त भारतवर्ष के लिए हैं प्रेरणास्रोत

New Delhi News. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन-चित्र पर आधारित संग्रहालय का उद्घाटन किया। वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज मेमोरियल नेशनल कमेटी ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में यह संग्रहालय बनवाया है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित यह संग्रहालय आधुनिक तकनीक के उपयोग से बनाया गया है।
यह भी पढ़े -लेबनान में आईडीएफ की बड़ी कार्रवाई, दस हथियार भंडार, लॉन्चर और कमांड सेंटर को बनाया निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज देश के पहले सेक्युलर नेता थे। वे हर जाति, समाज व धर्म का बराबर सम्मान करते थे। गडकरी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का गौरवशाली इतिहास आधुनिक तकनीक के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचाने में यह संग्रहालय महत्वपूर्ण योगदान देगा। भूतकाल का इतिहास महत्वपूर्ण है, जिसका वर्तमान में स्मरण करने से ही भविष्य की नीतियां बनाई जा सकती है। छत्रपति शिवाजी महाराज समस्त भारतवर्ष के प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों पर आधारित भविष्य के युवा का चरित्र निर्माण करने से ही आत्मनिर्भर और विश्वगुरु भारत का हमारा सपना और संकल्प साकार होगा। उन्होंने इस विशेष पहल के लिए कमेटी तथा संग्रहालय के निर्माण में सहयोगी सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह भी पढ़े -कपिलनगर में हुए हत्याकांड का खुलासा, क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की कार्रवाई में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
इस अवसर पर स्थानीय सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मेमोरियल नेशनल कमेटी के अध्यक्ष विजय नवल पाटील, कमेटी के महासचिव कर्नल मोहन काक्तीकर (सेवानिवृत्त), भाजपा नेता श्याम जाजू, सिंघानिया यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रवि सिंघानिया तथा संग्रहालय कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे । विजय नवल पाटील ने कहा कि दिल्ली में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन-चित्र पर आधारित संग्रहालय का निर्माण इसलिए किया गया ताकि उत्तर भारत के युवा भी शिवाजी महाराज के विचारों से अच्छी तरह समझ सकें।
Created On :   9 April 2026 7:10 PM IST












