Nagpur News: फर्जीवाड़ा सामने आने पर इमारत मालिकों ने स्कूलों में लगाए ताले

फर्जीवाड़ा सामने आने पर इमारत मालिकों ने स्कूलों में लगाए ताले
अल्पसंख्यक छप्परबंंद मुस्लिम शिक्षण संस्था ने शहर में खोले थे 12 स्कूल

Nagpur News अल्पसंख्यक छप्परबंंद मुस्लिम शिक्षण संस्था द्वारा शहर में अवैध स्कूलों का जाल बिछाकर 12 स्कूल संचालित करने की चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। अल्पसंख्यक आयोग की शिकायत पर दो स्कूलों का फर्जीवाड़ा उजागर होने पर अन्य 10 स्कूलों को इमारत मालिकों ने ताला लगा दिया है। सभी स्कूल शिक्षा विभाग की मान्यता लिए बिना चलाए जा रहे थे।

विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ : शिक्षण संस्था के फर्जीवाड़े से विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इन स्कूलों की विद्यार्थी संख्या 400 से अधिक बताई जाती है। पहली से नौंवीं कक्षा तक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। ऐन परीक्षा के सामने स्कूलों को ताले लगाए जाने से विद्यार्थियों के पालकों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें स्कूल के फर्जीवाड़े की भनक तक नहीं थी। अचानक स्कूल बंद हो जाने पर अपने बच्चों का भविष्य खराब होता देख उनकी नींद हराम हो गई है।

70 शिक्षकों के साथ धोखाधड़ी : शिक्षण संस्था के संचालक मंडल ने लाखों रुपए डोनेशल लेकर शिक्षकों को नियुक्त किया है। स्कूल बिना मान्यता के चलाए जाने की पोल खुलने पर उनके साथ धोखाधड़ी होने का पता चला। उनमें से कुछ शिक्षकों ने अल्पसंख्यक आयोग से शिकायत की है। धोखाधड़ी का शिकार होने वालों में 70 शिक्षकों का समावेश है।

संचालक, मुख्याध्यापक गायब : शिक्षण संस्था का फर्जीवाड़ा उजागर होने पर संस्था संचालक और मुख्याध्यापक गायब हो गए हैं। पालक उन्हें खोज रहे हैं। अब तक उनका पता-ठीकाना नहीं मिला। सूत्रों ने बताया कि, फर्जी शिक्षा संस्था के स्कूल शहर में 3 साल से चल रहे थे। शिक्षा विभाग को इसकी कानों-कान खबर }गौसिया प्राथ. व माध्यमिक स्कूल, रिंग रोड

जुबेदा बी प्राथ. व माध्य. स्कूल, रहमतनगर, वांजरा

बाबा सैलानी प्राथ. व माध्य. स्कूल, निजामुद्दीन कॉलोनी

ए. शाही प्राथ. व माध्य. स्कूल वाजपेयी नगर

गैलेक्सी प्राथ. व माध्य. स्कूल बेले नगर

दद्दूशाह प्राथ. व माध्य. स्कूल, यशोधरा नगर

परवेज शाह प्राथ. व माध्य. स्कूल, शिवनगर, वांजरा

बतुल बी. प्राथ. व माध्य. स्कूल, राजीव गांधीनगर

रशिदा बी. प्राथ. व माध्य. स्कूल, शिवाजी चौक, पीली नदी

लतीफ शाह प्राथ. व माध्य. स्कूल, रजा चौक, मसाड़ा

समील बी. प्राथ. व माध्य. स्कूल वनदेवी चौक, गुलशन नगर

हसन शाह प्राथ. व माध्य. स्कूल, पार्वती नगर.नहीं मिलने पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के साथ साठगांठ कर स्कूल चलाए जाने की चर्चा है।


Created On :   8 April 2026 1:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story