Nagpur News: नागपुर शहर के बड़े इलाके में आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

नागपुर शहर के बड़े इलाके में आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली
महावितरण करेगा दुरुस्ती व रख-रखाव का काम

Nagpur News महावितरण बुधवार, 8 अप्रैल को विद्युत उपकरणों की दुरुस्ती व रख-रखाव के साथ तार पर आनेवाली पेडों की शाखाएं काटने का काम करेगा। गर्मी में बिजली आपूर्ति अबाधित रखने के िलए यह काम किया जाएगा। इसके चलते शहर के बड़े इलाके में 4-5 घंटे बिजली गुल रहेगी।

यह क्षेत्र होंगे प्रभावित : कांग्रेस नगर विभाग में नेल्को सोसायटी, सुमित नगर, अध्यापक ले-आउट, आजाद हिंद नगर, टाकली सिम पानी टंकी परिसर आैर एलआईजी-एमआईजी कॉलनी में सुबह 9 से 12 बजे तक बिजली गुल रहेगी। जय बद्रीनाथ सोसायटी, राऊत वाड़ी, लोकसेवा नगर, मनीष ले-आउट, गायत्री नगर, परसोडी आैर हनुमान मंदिर परिसर में सुबह 8 से 11 बजे तक आैर स्वावलंबी नगर, दीनदयाल नगर सुबह 8.30 से 12 बजे तक एवं जयप्रकाश नगर, सीता नगर, महालक्ष्मी मंदिर परिसर में सुबह 8 से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

महाजन मार्केट, आयुर्वेदिक मार्केट में सुबह 8 से 10 बजे तक आैर इटरनिटी मॉल, वीआईपी रोड, काचीपुरा, सेंट्रल मॉल परिसर में सुबह 7 से 10 बजे तक बत्ती गुल रहेगी। इसी प्रकार महल विभाग में ओंकार नगर, जयवंत नगर, साईं नगर, गजानन नगर में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक, अयोध्या नगर, उदय नगर चौक, साईं मंदिर परिसर में सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 तक, मेडिकल चौक, रामबाग कॉलनी, जाटतरोडी आैर टी.बी. वार्ड परिसर में सुबह 9 से दोपहर 1.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बुटीबोरी विभाग में काचीमेट, शांतिनगर, संत जगनाडे नगर क्षेत्र में सुबह 7 से 12 तक, एमआईडीसी उपकेंद्र में औद्योगिक उपभोक्ता, इंडस्ट्रीयल एरिया आैर ईशान कास्टिंग व परिसर में सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।


Created On :   8 April 2026 1:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story