Nagpur News: नागपुर रेलवे स्टेशन पर 22 लाख की चोरी , 8 दिनों में पकड़ा गया आरोपी

नागपुर रेलवे स्टेशन पर 22 लाख की चोरी , 8 दिनों में पकड़ा गया आरोपी
  • प्रशिक्षु पशुचिकित्सक निकला
  • इससे पहले भी कर चुका है, चोरी

Nagpur News नागपुर रेल्वे स्टेशन पर मार्च के अंतिम सप्ताह में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई थी। एक आरोपी ने भगत की कोठी एक्सप्रेस के एसी कोच में सोई हुई महिला यात्री के पर्स से 22 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिए थे। नागपुर जीआरपी (रेल्वे पुलिस ) की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान नांदेड़ निवासी नागपुर में प्रशिक्षु पशुचिकित्सक की पढाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते आर्थिक तंगी में था, जिसके कारण उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

घटना क्या थी ?

मार्च के अंतिम दिनों में प्लेटफार्म नंबर 1 पर दोपहर 3 बजे खड़ी भगत की कोठी एक्सप्रेस के एसी-बी कोच में आरोपी चढ़ा। उसने ए-2 बर्थ पर सो रही एक महिला यात्री को देखा, जिसने अपना पर्स सिरहाने रखा हुआ था। आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए पर्स उठाया और शौचालय में घुस गया। वहां उसने पर्स से चेन, अंगूठी समेत कुल 22 लाख रुपये के आभूषण निकाल लिए। इसके बाद पर्स को शौचालय में फेंककर वह एसी-एच-2 कोच से उतर गया और धीरे-धीरे स्टेशन से बाहर निकल गया। जब महिला यात्री की नींद खुली तो उसने पर्स गायब पाया और तुरंत नागपुर जीआरपी को सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई

जीआरपी ने घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में 4 संदिग्ध व्यक्ति दिखे। पुलिस ने एक-एक कर सभी की पूछताछ की। अंत में आरोपी की पहचान पक्की हुई। जब पुलिस आरोपी के नागपुर स्थित किराए के कमरे पर पहुंची तो पता चला कि वह नांदेड़ चला गया है। जीआरपी की टीम एसपी मंगेश शिंदे के मार्गदर्शन और पीआई गौरव गावंडे के नेतृत्व में तुरंत नांदेड़ रवाना हुई। टीम ने नांदेड़ से पहले ही आरोपी को एक निजी बस में बैठे हुए ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया।

वसूली 17 लाख से ज्यादा की

आरोपी के कब्जे से अब तक 17 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। शेष गहनों की तलाश जारी है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत (पीसीआर) में भेज दिया गया है। यह घटना रेल्वे स्टेशनों पर यात्रियों की सतर्कता और सामान की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चेतावनी दे रही है।


Created On :   8 April 2026 2:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story