लेबनान में आईडीएफ की बड़ी कार्रवाई, दस हथियार भंडार, लॉन्चर और कमांड सेंटर को बनाया निशाना

लेबनान में आईडीएफ की बड़ी कार्रवाई, दस हथियार भंडार, लॉन्चर और कमांड सेंटर को बनाया निशाना
इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने गुरुवार को कहा कि उसने बेरूत में अली यूसुफ हर्षी को मार गिराया है। हर्षी, हिज्बुल्लाह के महासचिव नईम कासिम का निजी सचिव था। वह हिज्बुल्लाह प्रमुख का भतीजे भी था, जो ईरान समर्थित इस लेबनानी संगठन का नेतृत्व करता है।

यरूशलम, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने गुरुवार को कहा कि उसने बेरूत में अली यूसुफ हर्षी को मार गिराया है। हर्षी, हिज्बुल्लाह के महासचिव नईम कासिम का निजी सचिव था। वह हिज्बुल्लाह प्रमुख का भतीजे भी था, जो ईरान समर्थित इस लेबनानी संगठन का नेतृत्व करता है।

आईडीएफ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट पर एक बयान में बताया कि उसने दो अहम रास्तों पर भी हमला किया, जिनका इस्तेमाल हिज्बुल्लाह लिटानी नदी के दक्षिण में हथियार पहुंचाने के लिए करता था। इसके अलावा दक्षिणी लेबनान में दस हथियार भंडार, लॉन्चर और कमांड सेंटर भी निशाना बनाए गए।

आईडीएफ ने लिखा, “अली यूसुफ हर्षी, जो हिज्बुल्लाह प्रमुख नईम कासिम के निजी सचिव थे। वह उनके करीबी और सलाहकार थे और ऑफिस की सुरक्षा और कामकाज संभालते थे। आईडीएफ ने दो अहम रास्तों और दस हथियार ठिकानों, लॉन्चर और कमांड सेंटर पर भी हमला किया।”

यह घटनाक्रम उस दिन के बाद सामने आया है, जब अमेरिका और ईरान ने दो हफ्ते के सीजफायर (युद्धविराम) का ऐलान किया था।

इससे पहले आईडीएफ ने दावा किया था कि उसने एक हमास लड़ाके को मारा, जो पत्रकार बनकर काम कर रहा था। आईडीएफ के मुताबिक, मुहम्मद समीर मुहम्मद वाशाह आईडीएफ सैनिकों पर हमलों की योजना बना रहा था और इलाके में खतरा था।

आईडीएफ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट पर कहा, “मुहम्मद समीर मुहम्मद वाशाह, जो अल जजीरा के पत्रकार के रूप में छिपा हुआ हमास का लड़ाका था। वह हमास के रॉकेट और हथियार बनाने वाले विभाग में अहम भूमिका निभाता था। वह हथियार बनाने और पहुंचाने में भी शामिल था और सैनिकों पर हमले की योजना बना रहा था।”

बुधवार को आईडीएफ चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने कहा कि इजरायल हिज्बुल्लाह पर हमले जारी रखेगा और हर मौके का इस्तेमाल करेगा। हम उत्तरी इजरायल के लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे। हम पूरी ताकत से हमले जारी रखेंगे।

आईडीएफ ने यह भी बताया कि उसने ऑपरेशन “रोरिंग लायन” के तहत लेबनान में अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त हमला पूरा किया है। इस हमले में बेरूत, बेका और दक्षिणी लेबनान में 100 से ज्यादा हिज्बुल्लाह ठिकानों को निशाना बनाया गया।

आईडीएफ के मुताबिक, “सिर्फ दस मिनट में 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया गया। इनमें खुफिया केंद्र, कमांड सेंटर, मिसाइल लॉन्च करने वाली यूनिट, और हिज्बुल्लाह की खास यूनिट्स जैसे रदवान फोर्स और एयर यूनिट शामिल थीं।”

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 6:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story