पीएम मोदी का विकास वोटरों के सिर चढ़कर बोल रहा संजय सेठ
रांची, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल, पुडुचेरी और असम के विधानसभा चुनावों में गुरुवार को वोटिंग प्रतिशत ने सभी को चौंका दिया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में बंपर वोट पड़े। इस बीच रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने वोटिंग प्रतिशत को लेकर दावा किया कि पीएम मोदी का विकास वोटरों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
रांची में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि वोटिंग प्रतिशत को लेकर जो संकेत मिल रहे हैं, इससे एक चीज तो साफ है कि लोगों को पीएम मोदी के नेतृत्व वाला विकास पसंद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास की ओर ले जा रहे हैं, भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की राह पर है। हर जगह विकास दिखाई दे रहा है। करोड़ों महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं। 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए। यह इस बात का संकेत है कि तीन राज्यों में पीएम मोदी का विकास सिर चढ़ कर बोल रहा है।
संजय सेठ ने दावा किया कि केरल, पुडुचेरी और असम में हम लोग सरकार बनाएंगे।
बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए संजय सेठ ने कहा कि बंगाल के अंदर सुनामी चल रही है, पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में है। बंगाल के अंदर भी बड़े अंतर से भाजपा सरकार बनाएगी।
उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि पीएम मोदी ने अपने अब तक के कार्यकाल में नारी शक्ति को शासन के केंद्र में रखा है। अब इस दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत में मातृशक्ति की भूमिका मजबूत करने का संकल्प लिया गया है। लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के लिए विधायी संस्थाओं में नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना अत्यावश्यक है। देश में मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री का यह कदम अभिनंदनीय है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   9 April 2026 7:24 PM IST











