चीन ने इंटरनेट सेवा के लिए उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया
बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन ने थाइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-6ए रॉकेट का उपयोग करके अपनी इंटरनेट सेवा के लिए गुरुवार की सुबह 3.38 बजे 21वें ग्रुप के निम्न-पृथ्वी कक्षा (एलईओ) उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया।
उपग्रह सफलतापूर्वक अपनी पूर्व निर्धारित कक्षाओं में प्रवेश कर गए, जिससे प्रक्षेपण मिशन की पूर्ण सफलता सुनिश्चित हुई। यह मुख्य रूप से उपयोगकर्ताओं को ब्रॉडबैंड संचार और इंटरनेट एक्सेस सेवाएं प्रदान करता है। यह मिशन लॉन्ग मार्च श्रृंखला के रॉकेटों की 637वीं उड़ान थी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   9 April 2026 8:35 PM IST











