'बंगाल में ‘सबका हिसाब’ होगा', स्मृति ईरानी ने दोहराया पीएम मोदी का वादा

बंगाल में ‘सबका हिसाब’ होगा, स्मृति ईरानी ने दोहराया पीएम मोदी का वादा
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कोलकाता में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद 'सबका साथ, सबका विकास और जिन्होंने बंगाल को लूटा है, उनका हिसाब' होगा।

कोलकाता, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कोलकाता में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद 'सबका साथ, सबका विकास और जिन्होंने बंगाल को लूटा है, उनका हिसाब' होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कोलकाता में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हर चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन बंगाल का यह चुनाव बेहद खास है, क्योंकि यहां महिलाएं न्याय की गुहार लगा रही हैं। आरजी कर कांड की पीड़िता की मां ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। एक मां ने अपनी बेटी खो दी, फिर भी लोकतंत्र में अपनी आवाज बुलंद करने आई हैं, लेकिन टीएमसी गुंडों द्वारा अपमान सहना पड़ रहा है। यह कष्टदायक घटना है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि पीएम मोदी ने साफ कहा कि बंगाल में अब ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका हिसाब’ होगा।

उन्होंने महिलाओं के राजनीतिक उत्थान पर पीएम मोदी के संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कर सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। विपक्षी दलों से अपील की कि वे इस बिल के समर्थन में सहयोग करे।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और यूपीए सरकार ने कभी महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत करने का प्रयास नहीं किया, जबकि मोदी सरकार महिलाओं के सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है।

स्मृति ईरानी ने टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल की जनता जानती है कि भाजपा भारत और भारतीयों की सुरक्षा करती है, जबकि टीएमसी घुसपैठियों को संरक्षण देती है। भारत सरकार अब घुसपैठियों के खिलाफ सख्त मोर्चा खोल चुकी है।

बता दें कि पीएम मोदी ने एक चुनावी सभा के दौरान कहा कि केंद्र सरकार की जिन योजनाओं में पीएम शब्द है, टीएमसी सरकार उसका लाभ बंगाल के लोगों को मिलने ही नहीं देती है। सभी ने 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा सुना है, लेकिन पश्चिम बंगाल के लिए हमें और काम करना है, इसलिए हमारी सरकार आते ही 'सबका साथ, सबका विकास और जिन्होंने बंगाल को लूटा है, उनका हिसाब' होगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 9:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story