- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- तस्वीर में ऑल इज वेल की झलक, पार्थ...
उच्च सदन: तस्वीर में ऑल इज वेल की झलक, पार्थ पवार ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ, द्विवार्षिक चुनाव जीत कर पहुंचे

New Delhi News. महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित राकांपा (अजित) नेता पार्थ पवार ने गुरुवार को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में पवार को शपथ दिलाई। पार्थ पवार ने अंग्रेजी भाषा में शपल थी। पार्थ पवार हाल ही में संपन्न राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में जीत कर उच्च सदन पहुंचे हैं। वह दिवंगत नेता अजित पवार और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री व राकांपा (अजित) प्रमुख सुनेत्रा पवार के बेटे हैं। पार्थ के शपथ ग्रहण के अवसर पर राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश और प्रफुल पटेल, लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े -आर विमला ने कहा - अच्छे पीआर के लिए टेक्नोलॉजी और इंसानी भावनाओं का तालमेल जरूरी, नेशनल पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन
पार्थ के शपथ ग्रहण की तस्वीर में ‘ऑल इज वेल’ की झलक
पार्थ पवार के शपथ ग्रहण के अवसर पर ली गई एक तस्वीर से राकांपा (अजित) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सुकून मिल सकता है। इस तस्वीर में पार्थ पवार के साथ सभापति सीपी राधाकृष्णन, सदन के नेता जेपी नड्डा, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश, राकांपा (अजित) प्रमुख सुनेत्रा पवार के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे भी शामिल हैं। बीते दिनों राकांपा प्रमुख के साथ पटेल और तटकरे के बीच खटपट की खबरें सुर्खियां बनीं थीं। सुनेत्रा पवार के पिछले दिल्ली दौरे के दौरान संसद भवन में वह अकेली नजर आईं थीं, उनके साथ पटेल और तटकरे के न होने से राकांपा में सबकुछ ठीक नहीं होने की चर्चा जोरों पर थी। लेकिन पार्थ के शपथ ग्रहण के मौके पर ली गई तस्वीर पार्टी के भीतर ‘ऑल इज वेल’ का संदेश देती नजर आ रही है।
Created On :   9 April 2026 8:33 PM IST












