महाराष्ट्र: वियतनाम की कंपनी करेगी 6.5 अरब डॉलर का निवेश, मुख्यमंत्री फडणवीस की मौजूदगी में हुआ करार

वियतनाम की कंपनी करेगी 6.5 अरब डॉलर का निवेश, मुख्यमंत्री फडणवीस की मौजूदगी में हुआ करार
  • विकसित होगी टाउनशिप परियोजना
  • वियतनाम की कंपनी महाराष्ट्र में करेगी 6.5 अरब डॉलर का निवेश

Mumbai News. वियतनाम की विन ग्रुप जॉईंट स्टॉक कंपनी महाराष्ट्र में लगभग 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी। इसके लिए विन ग्रुप कंपनी ने प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग और मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के साथ करार किया है। इससे प्रदेश में 24 हजार 700 सीधे रोजगार का सृजन होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में यह सामंजस्य करार हुआ है। इसके तहत विन ग्रुप कंपनी अगले दो साल में 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश करेगी। इससे 5 हजार एकड़ क्षेत्र पर विभिन्न परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा पर आयोजित कार्यक्रम में एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव पी. अन्बलगन और विन ग्रुप के (एशिया ऑपरेशन्स) मुख्य कार्यकारी अधिकारी फाम सान्ह चाऊ मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विन ग्रुप कंपनी के निवेश से राज्य में शाश्वत विकास, हरित ऊर्जा, आधुनिक आधारभूत सुविधा और गतिशील परिवहन व्यवस्था को गति मिल सकेगी। विभिन्न परियोजनाओं से आधुनिक व एकात्मिक शहरी विकास हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी ने सही समय पर निवेश का फैसला लिया है क्योंकि मुंबई और रायगड भविष्य में वैश्विस्तर पर स्पर्धा करने में सबसे गतिमान शहर साबित होंगे।

विकसित होगी टाउनशिप परियोजना

विन ग्रुप कंपनी एमएमआर समेत राज्य के अन्य चिन्हित शहरों में विभिन्न परियोजनाएं स्थापित करेगी। करार के अनुसार बड़े पैमाने पर स्मार्ट आवासीय टाउनशीप परियोजना पर जोर दिया जाएगा। लगभग 2,700 एकड़ क्षेत्र पर वैश्विक दर्जे का पर्यावरणपूरक और एकात्मिक टाउनशिप विकसित की जाएगी। लगभग दो लाख आबादी का विचार करेगा यह टाउनशिप बनाई जाएगी। राज्य में इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। राज्य भर में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए लगभग 170 एकड़ क्षेत्र का इस्तेमाल होगा। 500 मेगावॉट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की जाएगी। इसके लिए 1,200 एकर जमीन आवश्यक होगी। कंपनी की ओर से 865 एकड़ क्षेत्र पर अंतरराष्ट्रीय दर्जे का थीम पार्क, प्राणी संग्रहालय और सफारी परियोजना स्थापित की जाएगी।

Created On :   8 April 2026 10:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story