- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बेमौसम बारिश से नुकसान को लेकर...
मंत्रिमंडल की बैठक: बेमौसम बारिश से नुकसान को लेकर किसानों को 128 करोड़ 65 लाख रुपए मदद रुपए

Mumbai News. प्रदेश में अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच हुई बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के लिए 1 लाख 80 हजार 574 किसानों को 128 करोड़ 65 लाख रुपए की मदद प्रदान की गई है। मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच बेमौसम बारिश से राज्य में 1 लाख 14 हजार 752 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलों का नुकसान हुआ था। इस आपदा में नाशिक रायगड, सिंधुदुर्ग, चंद्रपुर, धुलिया, गडचिरोली, जलगांव के किसानों का नुकसान हुआ था। वहीं जनवरी से मार्च 2026 के बीच बेमौसम बारिश से 1 लाख 45 हजार 606 हेक्टेयर क्षेत्र की प्याज, पपोता, चना, ज्वारी समेत अन्य फसलों का नुकसान हुआ है। जिसमें 2 लाख 33 हजार 890 किसानों की फसलों को क्षति पहुंची है।
लातूर, सोलापुर, नाशिक, सातारा, धुलिया, नंदूरबार, यवतमाल, अहिल्यानगर, पुणे, जालना, छत्रपति संभाजी नगर, बुलढाणा और बीड़ जिले में फसलों का नुकसान हुआ है। इस आपदा में पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि 9 लोग जख्मी हुए हैं। वहीं 36 जानवरों को भी मृत्यु हुई है। जबकि अप्रैल 2026 में अभी तक बेमौसम बारिश के कारण 1 लाख 22 हजार 993 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलों के नुकसान का प्राथमिक अनुमान है। 1 लाख 94 हजार 329 किसानों के फैसलें नष्ट हुई हैं। जनवरी से अभी तक बेमौमस बारिश से हुए नुकसान का पंचनामा करने की कार्यवाही शुरू है।
Created On :   7 April 2026 9:30 PM IST












