Mumbai News: मुंबई जनता दल एस के अध्यक्ष पद पर बाजपेयी की नियुक्ति, नारकर बने पार्टी के महाराष्ट्र के कार्यकारी अध्यक्ष

मुंबई जनता दल एस के अध्यक्ष पद पर बाजपेयी की नियुक्ति, नारकर बने पार्टी के महाराष्ट्र के कार्यकारी अध्यक्ष
  • मुंबई जनता दल (सेक्यूलर) के अध्यक्ष पद पर सुरेंद्रकुमार बाजपेयी की नियुक्ति
  • महाराष्ट्र प्रदेश जनता दल (सेक्यूलर) के अध्यक्ष नाथाभाऊ शेवाले ने बाजपेयी को नियुक्ति पत्र सौंपा

Mumbai News. मुंबई जनता दल (सेक्यूलर) के अध्यक्ष पद पर सुरेंद्रकुमार बाजपेयी की नियुक्ति की गई है। महाराष्ट्र प्रदेश जनता दल (सेक्यूलर) के अध्यक्ष नाथाभाऊ शेवाले ने बाजपेयी को नियुक्ति पत्र सौंपा है। जनता दल (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की सलाह पर बाजपेयी को यह जिम्मेदारी दी गई है। बाजपेयी अभी तक महाराष्ट्र प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। बाजपेयी पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर और वकील भी हैं। जबकि मुंबई जनता दल (सेक्यूलर) के निवर्तमान अध्यक्ष प्रभाकर नारकर को प्रदेश जनता दल (सेक्यूलर) का कार्यकारी अध्यक्ष और महासचिव बनाया गया है। वहीं मुंबई जनता दल (सेक्यूलर) का प्रभारी अध्यक्ष हाजी सलीम भट्टी को नियुक्त किया गया है। प्रदेश जनता दल (सेक्यूलर) के अध्यक्ष शेवाले ने कहा कि बाजपेयी को जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने का जिम्मा दिया गया है। वहीं बाजपेयी ने कहा कि मैं मुंबई के समग्र उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।

हमारा लक्ष्य शहर के प्रमुख मुद्दों पर लोगों की समस्याओं का समाधान करना होगा। इसके साथ ही पार्टी को मुंबई में एक राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने की कोशिश की जाएगी। नियुक्ति समारोह में प्रदेश जनता दल (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीलेश कांथारिया, ललित रुणवाल, पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष संग्राम शेवाले, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुहास बने, प्रदेश महासचिव प्रेमचंद पांड्या, विनोद मोरे, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति बडेकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय बाधियानी, प्रदेश सचिव अकबर शेख और मोहम्मद अली सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Created On :   8 April 2026 9:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story