- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महाराष्ट्र सरकार के इस खास आयोजन...
नेशनल पब्लिक रिलेशन्स समिट-2026: महाराष्ट्र सरकार के इस खास आयोजन में एआई और डिजिटल पीआर पर होने जा रही है चर्चा

New Delhi News. महाराष्ट्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी में दो दिवसीय ‘नेशनल पब्लिक रिलेशन्स समिट-2026’ का आयोजन करने जा रही है। 9 और 10 अप्रैल को होने जा रहे इस सम्मेलन का आयोजन राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क महानिदेशालय के महाराष्ट्र परिचय केंद्र द्वारा किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश भर के अलग-अलग राज्यों के जनसंपर्क विभागों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन गुरुवार को यहां महाराष्ट्र सरकार की स्थानिक आयुक्त और सचिव आर विमला, विशेष आयुक्त श्वेता सिंघल और कर्नाटक के सूचना और जनसंपर्क आयुक्त हेमंत निंबालकर की मौजूदगी में होगा। पहले सत्र में, बीबीसी के आउटपुट एडिटर शशांक चौहान ‘न्यूज़रूम में एआई’ टॉपिक पर मार्गदर्शन करेंगे। गूगल के करण पाल सिंह जुल्का, धर्मेश महामवाल और विकास यादव 'डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ गवर्नेंस कम्युनिकेशन' विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके साथ ही मेटा के रिप्रेजेंटेटिव आशीष पांडे 'डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन विद मेटा' टॉपिक पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। 10 अप्रैल को राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा के प्रतिनिधि 'पेड पब्लिसिटी: न्यू होराइजन्स' विषय पर अपनी राय देंगे।
महाराष्ट्र सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के प्रधान सचिव और महानिदेशक बृजेश सिंह 'एआई फॉर पीआर एंड मीडिया' विषय पर एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। इस दो दिवसीय सम्मेलन का समापन के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
Created On :   8 April 2026 9:15 PM IST












