वांग यी ने थाईलैंड की राजकुमारी से मुलाकात की

वांग यी ने थाईलैंड की राजकुमारी से मुलाकात की
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने 8 अप्रैल को पेइचिंग में थाईलैंड की राजकुमारी महा चक्री सिरिन्धोर्न से मुलाकात की।

बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने 8 अप्रैल को पेइचिंग में थाईलैंड की राजकुमारी महा चक्री सिरिन्धोर्न से मुलाकात की।

वांग यी ने कहा कि 2025 में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और थाईलैंड के राजा वजिरालोंगकोर्न ने चीन-थाईलैंड साझा भविष्य समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए सहमति व्यक्त की, जिससे चीन-थाईलैंड मित्रता को गहरा करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। महामहिम राजकुमारी चीनी जनता की पुरानी और अच्छी मित्र हैं और चीन-थाईलैंड मित्रता को गहरा करने में उत्कृष्ट योगदान दिया। चीन थाईलैंड के साथ मिलकर दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा बनी महत्वपूर्ण सहमति के मार्गदर्शन में सम्बंधित क्षेत्रों, जैसे प्रौद्योगिकी, उच्च शिक्षा और जनजीवन, में सहयोग को मजबूत करने को तैयार है।

राजकुमारी सिरिन्धोर्न ने कहा कि चीन की उनकी यात्रा अत्यंत फलदायी रही। उन्होंने चीन के साथ संचार और आदान-प्रदान को और मजबूत करने, दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी समझ और मित्रता को बढ़ावा देने और थाई-चीनी मित्रता को फलने-फूलने के लिए प्रेरित करने की आशा व्यक्त की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 8:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story