खुशी की लहर: 13 साल का इंतजार खत्म, नागपुर के 33 पुलिस हवलदार बने उपनिरीक्षक - गृहमंत्री के फैसले से खुला प्रमोशन का रास्ता

13 साल का इंतजार खत्म, नागपुर के 33 पुलिस हवलदार बने उपनिरीक्षक - गृहमंत्री के फैसले से खुला प्रमोशन का रास्ता
  • नागपुर पुलिस में खुशी की लहर
  • गृहमंत्री के फैसले से खुला प्रमोशन का रास्ता

Nagpur News. लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे नागपुर पुलिस के 33 हवलदारों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। करीब 2013 से उपनिरीक्षक (पीएसआई) पद के लिए पात्र होने के बावजूद प्रशासनिक देरी के कारण उनकी पदोन्नति अटकी हुई थी। अब मुख्यमंत्री - गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सकारात्मक निर्णय के बाद यह प्रक्रिया पूरी की गई है। दरअसल, राज्य स्तर पर 2 अप्रैल को कुल 403 पुलिस हवलदारों को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया, जिसमें नागपुर पुलिस आयुक्तालय के 33 हवलदार शामिल हैं। गुरुवार को इन सभी को औपचारिक रूप से पदोन्नति मिलने के बाद उनके मूल पद और स्थान से कार्यमुक्त कर नए नियुक्ति स्थानों पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए। गुरुवार को सभी नवपदस्थ उपनिरीक्षकों ने वर्दी में अपने-अपने थानों और विभागों में कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल देखा गया, क्योंकि वर्षों से लंबित यह प्रक्रिया आखिरकार पूरी हुई।

इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति

पदोन्नत होने वालों में सुनील जाधव, दिनेश झंझाल, राजेश पोकले, दीपक बनसोड, अविनाश ठाकरे, प्रशांत सवईथूल, विनोद कांबले, संतोष मदनकर, सुनील खानोरकर, अंबादास येवले, सुधीर खुबालकर, वरगंटीवार, रमेश बावनकर, देवेंद्र कुसरे, अरविंद नाईक, श्याम कुलमेथे, चंद्रशेखर घोडमारे, रविंद्र धरपाल, सुभाष तानोदर, खेमराज पाटील, छगन शिंगणे, सुनील भीवगडे, प्रशांत देशमुख, विशाल सांगोडे, अनिल पाटील, नितीन जावलेकर समेत कुल 33 अधिकारी शामिल हैं। इस पदोन्नति से न केवल संबंधित अधिकारियों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि पुलिस विभाग में कार्यक्षमता और जिम्मेदारी भी और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Created On :   9 April 2026 5:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story