चयन प्रक्रिया शुरु: केंद्रीय निरीक्षक अरुण यादव ने शुरु किया संवाद, कार्यकर्ताओं के किया प्रत्यक्ष मिलने का आव्हान - दिल्ली में होगा अंतिम निर्णय

केंद्रीय निरीक्षक अरुण यादव ने शुरु किया संवाद, कार्यकर्ताओं के किया प्रत्यक्ष मिलने का आव्हान - दिल्ली में होगा अंतिम निर्णय
  • कांग्रेस के शहर अध्यक्ष का अंतिम निर्णय दिल्ली में होगा
  • कार्यकाल में कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ा

Nagpur News. कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पद के लिए चयन प्रक्रिया शुरु हो गई है। सप्ताह भर शहर में संवाद व विविध चर्चा कार्यक्रम होंगे। जिला अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव दिल्ली भेजा जाएगा। दिल्ली में ही नाम को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत केंद्रीय निरीक्षक अरुण यादव ने शुक्रवार से शहर में कार्यकर्ताओं से संवाद शुरु किया। उनके साथ निरीक्षक अशोक बोबडे व जिया खान भी है। इसी सिलसिले में प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में यादव ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि शहर अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया पारदर्शक रखने का प्रयास किया जा रहा है।

मंंडल व सेक्टर स्तर पर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए उन क्षेत्रों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पद के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आव्हान किया गया है कि वे प्रत्यक्ष में मुलाकात करें। अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वे अन्य विषयों पर भी चर्चा कर सकती है। लगातार 5 दिन तक संवाद कार्यक्रम होगा। पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद सहित अन्य वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों से वन टू वन मुलाकात व चर्चा भी की जायेगी। शहर अध्यक्ष चयन के लिए कुछ मापदंड निर्धारित किए गए हैं उन विषयों पर चर्चा की जाएगी। गैर राजनीतिक लोगों से भी सुझाव लिए जाएंगे।

मध्यप्रदेश में कई माफिया सक्रिय

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अरुण यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कई माफिया सक्रिय है। भूमाफिया, शराब माफिया, शिक्षा माफिया आर्थिक लूट मचाए हुए हैं। अन्नदाता की चिंता नहीं है। इसलिए मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन कर रहे हैं। गेंहू को समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। पांच राज्यों में चुनाव को लेकर यादव ने दावा किया कि केरल में कांग्रेस जीत रही है। आसाम में स्थिति मजबूत है। पश्चिम बंगाल में भाजपा पराजित होगी।

ये थे उपस्थित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे, विधानपरिषद सदस्य अभिजीत वंजारी, अतुल कोटेचा, उमाकांत अग्निहोत्री, विशाल मुत्तेमवार, संदेश सिंगलकर, संजय दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मेरे कार्यकाल में कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ा

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे ने कहा कि उनके नेतृत्व में शहर में कांग्रेस का मत प्रतिशतांक बढ़ा। 2014 में कांग्रेस एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत पायी थी। अब दो विधायक है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का अंतर कम हुआ है। कांग्रेस में गुटबाजी नहीं रही। सभी मिलकर काम कर रहे है। मनपा चुनाव में किसी तरह का विवाद देखने को नहीं मिला। भाजपा महापौर तय नहीं कर पायी थी उससे पहले ही कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष ने बैठकें शुरु कर दी थी।

Created On :   10 April 2026 7:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story