Panna News: जप्त हुए गांजे के २०४ नग हरे पेड़,०१ किलो ६७० ग्राम सूखा गांजा भी बरामद, सिमरिया थाना पुलिस ने की कार्रवाही आरोपी गिरफ्तार

जप्त हुए गांजे के २०४ नग हरे पेड़,०१ किलो ६७० ग्राम सूखा गांजा भी बरामद, सिमरिया थाना पुलिस ने की कार्रवाही आरोपी गिरफ्तार
जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बडखेरा में मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा एक आरोपी के घर और बाड़ी की तलाशी लेकर २०४ नग गांजे के हरे पेड़ और ०१ किलो ६७० ग्राम सूखा गांजा जप्त किया गया है।

Panna News: जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बडखेरा में मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा एक आरोपी के घर और बाड़ी की तलाशी लेकर २०४ नग गांजे के हरे पेड़ और ०१ किलो ६७० ग्राम सूखा गांजा जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा कार्रवाही करते हुए आरोपी प्रहलाद लोधी निवासी ग्राम बडखेरा के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाही की गई है। जानकारी के अनुसार गत दिनांक ०५ अप्रैल २०२६ को सिमरिया थाना प्रभारी निरीक्षक माधवी अग्हिौत्री को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बडखेरा में एक व्यक्ति अपने घर में सूखा गांजा रखे हुए है और बारी में गांजे के पौधे लगाए हुए है। थाना प्रभारी द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई तथा निर्देशानुसार कार्रवाही के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करते हुए टीम के साथ रवाना होकर बडखेरा पहुंची।

जहां पर पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी गई तथा घर व बारी की तलाशी ली गई तलाशी लेने पर 1 किलो 670 ग्राम अवैध मादक पदार्थ सूखा गाँजा मय बोरी के कीमती लगभग 13000. रुपये एवं अवैध हरे गाँजा के पौधे कुल 204 नग वजनी करीब 540 ग्राम कीमती 2000 रूपए कुल मशरूका कीमती 15000. रूपए का पाया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ गाँजा व हरे पौधे को जप्त किया गया है । मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सिमरिया में एनडीपी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है । इस कार्रवाही में थाना प्रभारी सिमरिया निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री, थाना सिमरिया पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेन्द्र गायकवाड, सहायक उपनिरीक्षक जे.पी. अहिरवार , प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह बालमुकुन्द पटेल,संतबहादुर सिंह, गजेन्द्र उरमलिया, आरक्षक नितेश असाटी, श्याम सिंह महिला आरक्षक आयशा खान व अंशिका सिंह का सराहनीय योगदान रहा।


Created On :   7 April 2026 3:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story