- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नगर परिषद द्वारा हटवाया गया...
Panna News: नगर परिषद द्वारा हटवाया गया अतिक्रमण, जयस्तंभ चौक से लेकर पुलिस थाने तक सडक़ में आवागमन हो रहा था प्रभावित

Panna News: अजयगढ स्थित जय स्तंभ चौक से लेकर पुलिस थाना तक अतिक्रमण की वजह से सडक़ जाम और आवागमन से प्रभावित होने की समस्या को देखते हुए नगर परिषद अजयगढ द्वारा आज अस्थाई अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्रवाही की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि कपूर गढ़पाले के निर्देश पर नगर पालिका के दस्ते द्वारा दुकानदारों द्वारा सडक़ की सीमा क्षेत्र तक किए जाने वाले अतिक्रमण को हटवाया गया। इस कार्रवाही को लेकर लोगों की नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना था कि अतिक्रमण हटाने के लिए मुख्य सडक़ के दोनो ओर एक समान नाप कर अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए।कार्यवाही के दौरान अनुविभागीय अधिकारी आलोक मार्को, नायब तहसीलदार धनीराम बौद्ध नगर परिषद से बृजेन्द्र तिवारी, संजय जैन सहित थाना अजयगढ़ का पुलिस बल व नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा कहा गया कि आगे भी अन्य स्थानों पर अतिक्रमण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी जिससे नगर में आवागमन अवरुद्ध न हो सके।
यह भी पढ़े -जप्त हुए गांजे के २०४ नग हरे पेड़,०१ किलो ६७० ग्राम सूखा गांजा भी बरामद, सिमरिया थाना पुलिस ने की कार्रवाही आरोपी गिरफ्तार
Created On :   7 April 2026 3:06 PM IST












