Panna News: कलेक्टर ने की राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा

कलेक्टर ने की राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा
कलेक्टर ऊषा परमार ने सोमवार की सायं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा कर अधिक अवधि के प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए।

Panna News: कलेक्टर ऊषा परमार ने सोमवार की सायं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा कर अधिक अवधि के प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए। इस दौरान निर्देशित किया गया कि किसी भी स्थिति में राजस्व प्रकरण समय बाह्य न हों। बंटवारा सीमांकन एवं अविवादित नामांतरण प्रकरण तात्कालिक रूप से कोर्ट में दर्ज कर समयावधि में इनका निराकरण किया जाए।

इस मौके पर राजस्व विभाग अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण सहित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत निकायवार हितग्राहियों की पात्रतानुसार अनुमोदन तथा योजना का लाभ प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही नगरीय निकायों में सर्वेक्षण उपरांत पट्टा वितरण कार्यवाही के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा मिशन कर्मयोगी अंतर्गत विभागीय कार्यों में दक्षता के लिए उपयोगी पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण अनिवार्यत: 2 दिवस में पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे सहित तहसीलदार भू -संसाधन प्रबंधन मेघेन्द्र बंदोपाध्याय भी उपस्थित रहे।


Created On :   7 April 2026 3:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story