- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- धूमधाम से निकाली गई महाराजा...
Panna News: धूमधाम से निकाली गई महाराजा निषादराज की शोभायात्रा

Panna News: शाहनगर कस्बा में निषाद राज की शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई। इस आयोजित कार्यक्रम के दौरान झांकियों ने सभी का मनमोह लिया।जहां समाज के लोगों ने अपने इष्ट निषादराज महराज की झांकी को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शोभायात्रा के दौरान रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी गयी एवं जगह-जगह झाकियों का स्वागत किया गया ।
यह भी पढ़े -तहसील कार्यालय पहुंचे ग्राम खम्हरिया के ग्रामीण, चौकीदार पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन की तारीख बढ़ाए जाने के लिए दिया आवेदन
इस दौरान महाराज निषाद राज के जयकारें गूंजते रहे। शोभायात्रा शिशुमंन्दिर स्कूल से निकलते हुये हरदौंल चौक से होते हुये ब्रजपुरिया चौक से खेरमाता स्थान होते हुये श्री मिथिला बिहारी -बिहारणी जू श्री राम हर्षण कुन्ज से होते हुये बोरी रोङ के बाद कार्यक्रम स्थल वापस शिशु मंन्दिर परिसर पर समापन कराया गया तत्पश्चात शोभायात्रा में विराजित झाकियों में आदिशक्ति मां काली, सृष्टि रचयिता ब्रह्माजी के मानस पुत्र महर्षि कश्यप ऋषि, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अभिन्न मित्र निषादराज जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुये पुष्प अर्पित किये। तत्पश्चात समाज के बडी संख्या में एकत्र लोगों ने पूर्ण विधि विधान से हवन पूजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराजा निषाद राज जी के जीवन के बारे में विस्तार से लोगों को बताया गया इसके बाद सभी समाज के लोगों ने मिलकर भंङारे का प्रसाद ग्रहण किया गया।
यह भी पढ़े -जप्त हुए गांजे के २०४ नग हरे पेड़,०१ किलो ६७० ग्राम सूखा गांजा भी बरामद, सिमरिया थाना पुलिस ने की कार्रवाही आरोपी गिरफ्तार
Created On :   7 April 2026 6:24 PM IST












