- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- वार्ड क्रमांक 21 में हर्षोल्लास के...
Panna News: वार्ड क्रमांक 21 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

Panna News: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज 6 अप्रैल को शहर के वार्ड क्रमांक 21 स्थित स्वर्गीय गंगा प्रसाद खरे परिसर में गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों को याद करते हुए उत्साहपूर्वक स्थापना दिवस मनाया। महापुरुषों का स्मरण और माल्यार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
यह भी पढ़े -तहसील कार्यालय पहुंचे ग्राम खम्हरिया के ग्रामीण, चौकीदार पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन की तारीख बढ़ाए जाने के लिए दिया आवेदन
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के बताए हुए पदचिन्हों पर चलने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का सामूहिक संकल्प लिया। वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता और भाजपा जिला महामंत्री राजेन्द्र कुशवाहा उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की विकास यात्रा और अंत्योदय के लक्ष्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज सेन पूर्व पार्षद,संदीप लल्लू खरे,नीरज खरे,कमल खरे,राकेश जडिया,दीपक रजक आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े -नगर परिषद द्वारा हटवाया गया अतिक्रमण, जयस्तंभ चौक से लेकर पुलिस थाने तक सडक़ में आवागमन हो रहा था प्रभावित
Created On :   7 April 2026 6:26 PM IST












